भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता के आरोपों पर निरहुआ बोले- लाख बुराइयां सबमें होती हैं

Last Updated:July 18, 2026, 12:54 IST

भोजपुरी सिनेमा पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को गलत तरीके से पेश करने के जो आरोप लगते रहे हैं. अब इस मामले पर सुपरस्टार निरहुआ ने खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि कुछ चुनिंदा और खराब प्रोजेक्ट्स के दम पर पूरी इंडस्ट्री की छवि को खराब बताना सरासर नाइंसाफी है. निरहुआ का दावा है कि भोजपुरी में ऐसी पारिवारिक और साफ-सुथरी फिल्मों का भी बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है, जिन्हें हर कोई अपने पूरे परिवार के साथ देख सकता है.

ख़बरें फटाफट

निरहुआ पिछली बार सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ में नजर आए थे.

नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्मों पर अश्लीलता और महिलाओं के गलत चित्रण के आरोपों पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि कुछ खराब प्रोजेक्ट्स को देखकर पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही तराजू में तौलना पूरी तरह गलत है. निरहुआ के मुताबिक, इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर साफ-सुथरा और बेहतरीन सिनेमा भी बन रहा है, जिसे लोग परिवार के साथ देख सकते हैं. इसलिए चंद फिल्मों के आधार पर पूरी इंडस्ट्री पर सवाल उठाना ठीक नहीं है.

आईएएनएस से ​​बात करते हुए निरहुआ ने कहा कि हर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती है और सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को ही अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में और हर तरह का कंटेंट बनता है जैसे बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा, भोजपुरी सिनेमा और मराठी सिनेमा हैं, वैसे ही हर इंडस्ट्री दर्शकों के हर वर्ग की पसंद का ध्यान रखती है.’

आपत्तिजनक कंटेंट पर क्या बोले निरहुआ?

निरहुआ ने कहा कि सबमें होती हैं लाख बुराइयां

एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि कमियां हर इंडस्ट्री में होती हैं और उन्हें पूरी इंडस्ट्री की पहचान नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैं एक बहुत अच्छी बात कहूंगा, लाख बुराइयां सबमें होती हैं. कोई भी इंसान कमियों से परे नहीं होता. ऐसा कोई बाग दिखा दीजिए जहां गुलाब में कांटे न हों. यह हर जगह होता है. बस कुछ चीजें अधिक दिखाई जाती हैं, इसलिए लोगों को लगने लगता है कि वहां बस वही सब है.’

आम्रपाली दुबे के साथ सुपरहिट रही निरहुआ की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक निरहुआ ने कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है, जिनमें ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘बॉर्डर’, ‘सिपाही’, ‘जिगरवाला’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ शामिल हैं. खासकर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है. भोजपुरी फिल्मों के अलावा इस एक्टर ने हिंदी एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है.

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 में दिखे निरहुआ

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 में देखा गया, जिसमें दर्शकों ने उनके काम को काफी पसंद किया. दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने ही इस शो की खूब तारीफ की. इस शो में अमोल पाराशर, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में थे.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति