‘वाराणसी’ में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का घातक लुक, राजामौली ने दिखाई पहली झलक

Last Updated:July 18, 2026, 12:49 IST

Priyanka Chopra Birthday- प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ से देसी गर्ल प्रियंका का लुक रिवील किया है. साथ ही डायरेक्टर ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर देसी गर्ल को देश और विदेश से बधाइयां मिल रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म वाराणसी के मेकर एसएस राजामौली ने बेहद खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश किया है. उन्होंने वाराणसी से एक्ट्रेस की पहली झलक दिखाई है. डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर देसी गर्ल का लुक शेयर करते हुए उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी.

आज प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर राजामौली और वाराणसी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में प्रियंका का एक नया दमदार पोस्टर और सेट से एक अनदेखी बिहाइंड-द-सीन्स फोटो शेयर की गई. साथ ही फिल्म में उनकी ऑन-स्क्रीन ‘मंदाकिनी’ को बर्थडे विश किया गया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए.

राजामौली ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

वहीं एस.एस. राजामौली ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘जब वो मुस्कुराती हैं, तो सिर्फ नजाकत नजर आती है. जब नहीं मुस्कुरातीं, तो सिर्फ आग नजर आती है. ‘वाराणसी की मंदाकिनी. प्रियंका चोपड़ा’.  टीम वाराणसी ने लिखा, ‘टीम वाराणसी अपनी ‘मंदाकिनी’ यानी प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आपकी जिंदगी में आगे भी ऐसे ही नए-नए एडवेंचर आते रहें.’

View this post on Instagram

प्रियंका चोपड़ा के लुक ने बटोरी सुर्खियां

प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंदाकिनी वाला किरदार पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. उनके फर्स्ट लुक पोस्टर्स ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म में एक दमदार और मजबूत किरदार निभाने वाली हैं. महेश बाबू के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ‘वाराणसी’ को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच अब हर कोई यह देखने का इंतजार कर रहा है कि प्रियंका इस किरदार में कितनी गहराई और दमदार परफॉर्मेंस लेकर आती हैं. ऊपर से एस.एस. राजामौली की भव्य सोच और शानदार कहानी कहने का अंदाज इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है.

प्रियंका चोपड़ा के ‘वाराणसी’ के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके लुक पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिया है. एक यूजर लिखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने जंगली बिल्ली लुक में वापस आ गई हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि वो ‘वाराणसी’ को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति