Last Updated:August 26, 2026, 16:56 IST
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का पवित्र पर्व है. इस दिन बहनें भाईयों के कलाई पर राखी बांधती हैं. रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज चुके हैं. बाजार में इस बार कई तरह की राखियां हैं. इनमें कुछ राखियां ऐसी हैं, जिनकी कीमत हजारों और लाखों में है. लाखों रुपये कीमत वाली इन राखियों की भी बाजार में अच्छी खासी डिमांड है.
बाजार में रेशम के धागों और चांदी वाले राखियों के साथ सोने और डायमंड वाली राखियां भी ट्रेंड में है. शहर के कई सर्राफा की बड़ी दुकानों पर इन राखियों की बड़ी वैरायटी है. सोने वाले राखियों की शुरुआत कीमत 15,000 रुपये है. वहीं अलग-अलग डिजाइन वाली सोने की राखियां बाजार में 90 हजार रुपये तक की है. बहनें इस रक्षाबंधन पर इन्हें खूब पसंद कर रही हैं.
इसके अलावा, बाजार में डायमंड वाली राखियों का प्रचलन भी बढ़ा है. इन राखियों की शुरुआती कीमत 90 हजार रुपये है. वहीं बाजार में 2.5 लाख रुपये तक कि राखियां मौजूद है. हालांकि इन राखियों की डिमांड थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी दुकानों पर इन्हें देखने वालों की संख्या अच्छी खासी है.
सोने और डायमंड वाली राखियों को छोड़ चांदी के राखियों की डिमांड इस बार बाजार में खूब है. बहनें इस रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए चांदी की खूबसूरत राखियों की जमकर खरीदारी कर रही है. दुकानदार विश्वजीत वर्मा ने बताया कि उन्होंने चांदी के 500 राखियों को मंगाया था, जिसमें से 300 से ज्यादा राखियां अब तक बिक चुकी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चांदी वाले इन राखियों की कीमत 1200 रुपये से शुरू है. हालांकि, डिजाइन, वजन के आधार पर 10 हजार रुपये तक कि चांदी की राखियां बाजार में उपलब्ध है. विश्वजीत ने बताया कि बाजार में चांदी वाले राखियों की 4 दर्जन से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध है. हालांकि बाजार में अलग-अलग जगहों पर इसकी और भी वैरायटी उपलब्ध है.
सोने चांदी के अलावा बाजार में गुलाबी मीनाकारी वाली राखियां भी बहनों को खूब पंसद आ रही है. काशी के कारीगर इन राखियों को तैयार कर रहे हैं. करीब एक महीने पहले से ही कारीगरों के पास लगातार इसके ऑर्डर आ रहे थे. इन्ही ऑर्डर के आधार पर गुलाबी मीनाकारी के आर्टिजनों ने इन राखियों को तैयार किया था.
आर्टिजन रोहन विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने चांदी की राखियों पर गुलाबी मीनाकारी का रंग भरकर उसे और भी खूबसूरत बनाया है. इन राखियों की डिमांड सिर्फ बनारस या आसपास नहीं बल्कि विदेशों में भी है. उनके पास इस साल अमेरिका, कनाडा सहित दूसरे देशों से भी इसके ऑर्डर आए हैं.
उन्होंने बताया कि गुलाबी मीनाकारी वाले इन राखियों की कीमत 800 रुपये से लेकर 12000 रुपये तक है. पहली बार उन्होंने 30 से ज्यादा डिजाइन में इसे तैयार किया है. रोहन ने बताया कि डिमांड के हिसाब से अगले साल इसकी और नई नई डिजाइन को तैयार किया जाएगा. बता दें कि यह कलाकारी 400 साल से ज्यादा पुरानी है.
बदलते दौर में अब रेशम के धागों वाले राखियों के साथ सोने-चांदी डायमंड और अलग अलग तरह की राखियां खूब डिमांड में है. बता दें कि इन राखियों को भाई पूरे साल ब्रिसलेट की तरह यूज कर सकतें है.यही वजह है कि भाई बहन के अटूट प्रेम के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए बहने यनं राखियों की खरीदारी कर रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 26, 2026, 16:56 IST










