Last Updated:July 17, 2026, 09:16 IST
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जल्द ही फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं. वो अपने बेटे यश के साथ करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. सुनीता आहूजा के मुताबिक वो और यश एकता कपूर की फिल्म से डेब्यू करेंगे. हालिया इवेंट में सुनीता आहूजा ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं और वो चाहती थीं कि उनके 6-7 बच्चे हों.
गोविंदा की पत्नी और बेटा फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कुछ समय पहले तक रियालिटी शो लॉक अप 2 में दिख रही थीं. इस शो में उन्होंने पति गोविंदा संग अपने रिश्ते में आई खटास और अनबन के बारे में खुलकर बात की थी. सुनीता आहूजा ने लॉक अप 2 पर खुलासा किया कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं. उनके पति ने उन्हें इतनी बार धोखा दिया कि अब उन्हें इन चीजों से फर्क पड़ना ही बंद हो गया है. हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं और वो 5-6 बच्चे चाहती थीं.
बीते गुरुवार को सुनीता आहूजा माइंड कोच सारा अरफीन खान के फाउंडेशन के एक चैरिटी इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं. इस इवेंट में उन्होंने बच्चों के लिए चैरिटी का काम करते हुए कहा कि उन्हें बच्चे एंजेल लगते हैं और उन्हें बच्चों से बहुत लगाव है. उनका बस चलता तो वो 5-6 बच्चे करतीं. इस इवेंट के दौरान स्टार वाइफ ने कहा कि अब उनके बच्चे ही उनकी दुनिया हैं.
बेटे के डेब्यू पर बोलीं सुनीता आहूजा
View this post on Instagram
पति के कमबैक के सवाल को किया इग्नोर
इस इवेंट के दौरान जब सुनीता आहूजा से उनके पति गोविंदा की कमबैक फिल्म ‘रूपा’ के बारे में सवाल किया गया तो वो नाराज हो उठीं. सुनीता पैप्स पर भड़क गईं और उन्होंने कहा कि वो अब किसी और के बारे में सोचकर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी पर फोकस करने के बारे में सोच लिया है. अब वो सिर्फ अपने और अपने बेटे के बारे में ही बात करना चाहती हैं. सुनीता आहूजा ने कहा, ‘मुझसे सिर्फ मेरे और मेरे बेटे के बारे में सवाल पूछो और किसी के बारे में मैं कोई डिस्कशन नहीं करना चाहती हैं’.
‘लॉक अप 2’ पर सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि वो और उनका बेटे यश एकता कपूर की फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. ये पहली बार है जब मां और बेटा एक साथ फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. सुनीता ने कहा था कि वो एकता कपूर की बहुत आभारी हैं और उनकी वजह से ही उन्होंने नेटफ्लिक्स के शो के लिए हामी भरी थी.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi










