शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी पकड़े गए

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे को आखिरकार नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है. यूपी STF और लखनऊ कमिश्नरेट के जॉइंट ऑपरेशन में नागपुर के एक होटल से इन तीनों को पकड़ा गया. शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पिछले 11 दिनों से श्रद्धा दुबे फरार चल रही थी.

इन गिरफ्तारियों पर यूपी पुलिस के एडीजी अमिताभ यश ने News18 इंडिया से बातचीत में कहा, ‘श्रद्धा को लगातार यूपी पुलिस ट्रेक कर रही थी, फाइनली ज्वाइंट टीम ने नागपुर मे गिरफ्तार किया, ट्राजिट रिमांड लेकर लखनऊ लाया जाएगा. उसकी बहन और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है.’

चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बालू अड्डा के पास स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने से शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को मौत हो गई थी. जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज समेत दूसरे साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि घटना से पहले और उसके बाद की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

शिवा शर्मा की मौत का मामला सामने आने के बाद से ही श्रद्धा दुबे का नाम चर्चा में था. शिवा की मां रंजना शर्मा ने शिकायत में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, उसके ड्राइवर दानिश के नाम लिए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि शिवा को कई महीनों तक प्रताड़ित किया गया, धमकियां दी गईं और ब्लैकमेल किया जा रहा था.

श्रद्धा ने वीडियो जारी कर दी थी सफाई

इससे पहले श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शिवा शर्मा की मौत को लेकर अपनी बात रखी थी. उसने दावा किया था कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. श्रद्धा ने शिवा के कर्ज में डूबे होने का जिक्र करते हुए कहा था कि घटना की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज की जांच से सामने आ सकती है. उसने अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था.

वीडियो में श्रद्धा ने यह भी कहा था कि वह फरार नहीं है और पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना चाहती है. उसने दावा किया था कि वह घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई बताने के लिए तैयार है, लेकिन उस समय उसकी शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी. श्रद्धा ने लोगों से अपील की थी कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए उसके बारे में अफवाहें न फैलाएं और उसे राजनेताओं या सरकारी अधिकारियों से जोड़कर न देखा जाए.श्रद्धा ने यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति से जुड़ाव होना अपने आप में किसी निजी संबंध का प्रमाण नहीं है.

पुलिस महकमे में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी से पहले इस मामले को लेकर लखनऊ पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव किए गए थे. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत वीर को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था. वहीं, एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को एसीपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इससे पहले हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया था. एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पाण्डेय को एसीपी हजरतगंज बनाया गया. एसीपी कार्यालय में तैनात गौरव उपाध्याय को एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि एसीपी महानगर अंकित कुमार को महानगर के साथ पुलिस कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

कौन है श्रद्धा दुबे?

श्रद्धा दुबे उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली बताई जाती है. उसने मॉडलिंग असाइनमेंट, फैशन शो और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर उसके करीब 1.41 लाख फॉलोअर्स हैं. उसने म्यूजिक वीडियो ‘तुझमें है बारिश’ में काम भी किया है. इसके साथ ही कई मॉडलिंग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी जिक्र मिलता है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति