‘रामायण’ का नया मोशन पोस्टर OUT, राम-सीता का दिखा अटूट प्रेम

Last Updated:September 14, 2026, 10:29 IST

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर में भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी का बेहद अलौकिक रूप नजर आ रहा है. जंगल के बीच नदी किनारे दोनों साथ बैठे हुए दिख रहे हैं और अब यह दिल छूने वाला पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है.

ख़बरें फटाफट

इंटरनेट पर वायरल हुआ ‘रामायण’ का नया मोशन पोस्टर.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ समय पहले रिलीज हुए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है और अब मेकर्स ने फैंस को एक बेहद खूबसूरत और खास सरप्राइज दिया है. ‘रामायण’ फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर (भगवान राम) और साई पल्लवी (माता सीता) की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है.

वर्ल्ड ऑफ रामायण नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘रामायण’ का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर छा गया है. पोस्टर में भगवान श्रीराम और माता सीता के रिश्ते के बेहद निश्छल, प्यारे और भावनात्मक पहलू को खूबसूरती से समेटा गया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और सौम्यता फैंस का दिल जीत रही है.

View this post on Instagram

पोस्टर में राम-सीता का दिखा अटूट प्रेम

पोस्टर में भगवान राम और माता सीता नदी के तट पर भगवा वस्त्रों में बैठे नजर आ रहे हैं. देखा जा सकता है कि श्रीराम बेहद प्यार और दुलार से सीताजी के बालों में फूल लगा रहे हैं. माता सीता अपनी नजरें झुकाकर मंद-मंद मुस्कुरा रही हैं. इस पोस्ट को फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. मेकर्स ने नए पोस्टर की झलक साझा करते हुए इसे सिया-राम का अमर और अटूट प्रेम करार दिया है.

इंटरनेट पर छाया ‘रामायण’ का पहला पोस्टर

वैसे पोस्टर तो बस एक शुरुआत है, असल धमाका तो अभी बाकी है. पोस्टर के ठीक बाद मेकर्स फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज करने जा रहे हैं. इस गाने को ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कवि डॉ. कुमार विश्वास की कलम से निकले हैं. इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाजों से सजाया है.

‘रामायण’ का पहला गाना होगा रिलीज

इससे पहले मेकर्स ने ऐलान किया था कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर फिल्म के संगीतमय सफर का आगाज किया जाएगा, जिसकी शुरुआत ‘सिया राम’ पोस्टर से होकर ‘जय जय राम’ गाने की रिलीज तक पहुंचेगी. यह ‘रामायण’ का पहला गाना होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

दो पार्ट में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के अवतार में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल नजर आने वाले हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक देगा. बताया जा रहा है कि दोनों फिल्में 4000 करोड़ की लागत में बनी हैं.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 10:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति