तमन्ना के ‘छठी मैया’ को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज, 3 दिन में 27M के पार

Last Updated:September 14, 2026, 11:15 IST

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का लेटेस्ट गाना ‘छैठी मैया’ रिलीज होते ही छा गया है. बॉलीवुड के इस छठ गीत को दर्शकों का छप्परफाड़ प्यार मिल रहा है. रिलीज के 3 दिन के अंदर ही ‘द वन’ के छठ गीत ‘छठी मैया’ ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं.

नई दिल्ली. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का छठ गीत ‘छठी मैया’ रिलीज हुआ. रिलीज होते ही ये गाना हर तरफ छा गया है. यूं तो हर साल छठ महापर्व से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में कई छठ गीत बनते हैं लेकिन बॉलीवुड से निकले छठ के इस गीत को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के गाने ‘छठी मैया’ को महज 3 दिन के अंदर 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सिर्फ 3 दिन के अंदर फिल्म को गाने को छप्परफाड़ लोकप्रियता मिली है. इसे 27 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

बॉलीवुड का ये छठ गीत देखते ही देखते इतना लोकप्रिय हो गया कि इसकी लोकप्रियता ने इन दिनों हर जगह छाई फिल्म ‘हनुमान अंश’ के हिट भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को भी व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया है. 3 दिन में तमन्ना के गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हनुमान अंश’ में भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ को सुनील लोधी ने गाया है. उनकी आवाज में ये गीत सुपरहिट हुआ. फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड करने लगा. हर जगह, हर रील पर ये गाना सुनाई देता है.(फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ के वीडियो पर अभी तक 3.9 मिलियन यानी कि करीबन 4 मिलियन व्यूज हैं. सुनील लोधी की आवाज में इस भजन ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई. इस भजन को सुनते ही ईश्वर के करीब महसूस होने लगता है.(फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

शोभिनव्य सत्य स्टारर फिल्म ‘हनुमान अंश’ का दूसरा हिट गाना ‘आवगमन’ है. ये गाना साधू तिवारी द्वारा लिखा गया है. उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है और साधू तिवारी ने ही इसे गाया भी है. ‘हनुमान अंश’ के गाने ‘आवगनम’ को 9 मिलियन व्यूज मिले हैं.(फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

अब तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के छठ गीत ‘छठी मैया’ की लोकप्रियता ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. महज 3 दिन के अंदर इस गाने को 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बॉलीवुड के इस गाने में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूम-धाम से मनाए जाने वाले महापर्व के रीति-रिवाजों और परंपराओं की यादें ताजा कर दी हैं. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

इस भक्ति गीत से लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं. अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के इस छठ गीत ‘छठी मैया’ को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है. इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इस गीत को विशाल मिश्रा ने गाया है. भक्ति में डूबी उनकी आवाज दुनियाभर में मौजूद भारतीयों को उनके घर और इस महापर्व की याद दिलाती है. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

गाने की लोकप्रियता के साथ ही फिल्म को लेकर भी बज बढ़ गया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ये फिल्म एक सुपरनेचुरल थ्रिलर है. ये फिल्म भारतीय लोककथाओं और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है. फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (फोटो साभार -स्क्रीन ग्रैब यूट्यूब)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

September 14, 2026, 11:15 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति