Last Updated:September 14, 2026, 10:33 IST
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में ‘प्रतिभा लाहिड़ी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा काफी इमोशनल नजर आ रही हैं . सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए प्रतिभा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट ने एक कलाकार के रूप में उनकी परीक्षा ली और उन्हें अपनी क्षमता को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया . उन्होंने इस खास किरदार पर भरोसा जताने के लिए डायरेक्टर निखिल आडवाणी का दिल से शुक्रिया अदा किया है . जानिए प्रतिभा रांटा ने अपने इस खास सफर को लेकर और क्या बातें शेयर की हैं .
प्रतिभा रांटा हुईं इमोशनल( फोटो साभार-instagram @pratibha_ranta)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा अपनी नई वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ को लेकर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं . इस सीरीज में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है . हाल ही में प्रतिभा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने किरदार ‘प्रतिभा लाहिड़ी’ से जुड़ी यादें और अपनी फीलिंग्स फैंस के साथ शेयर की हैं .
प्रतिभा का कहना है कि इस प्रोजेक्ट ने एक एक्ट्रेस के तौर पर उनकी काबिलियत को परखा है और उन्हें बहुत कुछ सिखाया है .
प्रतिभा लाहिड़ी के रोल ने बढ़ाई प्रतिभा रांटा की हिम्मत
प्रतिभा रांटा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वे जब भी ‘द रिवोल्यूशनरीज’ के बारे में बात करती हैं, तो भावुक हो जाती हैं . यह एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसने उनसे काफी मेहनत मांगी और बदले में बहुत सारा प्यार दिया . प्रतिभा ने बताया कि उन्हें इस सीरीज में ऐसे सीन करने का मौका मिला, जिन्हें वे हमेशा से स्क्रीन पर निभाना चाहती थीं . इन सीन्स ने उनके सामने बड़ी चुनौती रखी और उन्हें अपने अंदर के छिपे हुए टैलेंट को बाहर लाने में मदद की .
डायरेक्टर निखिल आडवाणी को दिया खास थैंक्स
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए प्रतिभा ने कहा कि प्रतिभा लाहिड़ी के जरिए उन्हें एक ऐसी महिला का रोल प्ले करने का मौका मिला, जो जिम्मेदारियां उठाने के साथ मजबूत बनी रहती है . उन्होंने इस खास रोल के लिए सीरीज के डायरेक्टर निखिल आडवाणी का शुक्रिया अदा किया . प्रतिभा ने अपने पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड की यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब निखिल आडवाणी उनके लिए चीयर कर रहे थे, वह पल उनके दिल के बेहद करीब है और वे इसे हमेशा याद रखेंगी .
View this post on Instagram
फैंस के प्यार पर जताई खुशी
शो के म्यूजिक के बारे में बात करते हुए प्रतिभा ने बताया कि ‘और आएंगे’ इस सीरीज का उनका सबसे पसंदीदा गाना है . उन्होंने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट, अपनी पूरी टीम और दर्शकों से मिले प्यार के लिए दिल से आभारी हैं . आपको बता दें कि ‘द रिवोल्यूशनरीज’ सीरीज 11 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है .
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 10:32 IST











