Last Updated:August 26, 2026, 21:08 IST
Haryanvi Singer Murder : यूपी के शामली में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. जिम से एक्सरसाइज करके घर लौट रहे हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान को चार बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पिस्टल से दर्जनों राउंड गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई.
अंकित बालियान की हत्या.
शामली : यूपी में शामली में सोमवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया. बंटी खेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान जिम से एक्सरसाइज करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान नाला पटरी के पास चार बदमाशों ने उसे घेर लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अंकित पर पिस्टल से लगातार फायरिंग की. दर्जनों राउंड गोलियां चलने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
अचानक हुई उसकी हत्या की खबर से परिवार और जानने वालों में मातम पसर गया. दिनदहाड़े खुलेआम हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.
हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या के बाद माहौल गरमा गया है. जानकारी के मुताबिक बंटी खेड़ा गांव निवासी अंकित जिम से एक्सरसाइज करके वापस लौट रहा था. इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र की नाला पटरी के पास चार बदमाशों ने उसे घेर लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पिस्टल से अंकित पर लगातार फायरिंग की. दर्जनों राउंड गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. गोली लगने से अंकित की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
अंकित बालियान हरियाणवी कलाकार था और उसके कई गाने चर्चित रहे हैं. ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ और ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल का बाहर’ जैसे गानों से उसे पहचान मिली थी.
हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन
अंकित की हत्या से नाराज परिजनों ने शामली मेन रोड पर जाम लगा दिया. परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया. सड़क पर जाम लगने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है. वारदात के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है.
About the Author
Abhijeet ChauhanSub-Editor
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ेंLocation :
Shamli,Muzaffarnagar,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 19:59 IST











