Last Updated:May 09, 2026, 12:39 IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में धर्मांतरण का खेल खेलने वाले आरोपित डॉ. रमीज की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब वह जेल की सलाखों के पीछे फिलहाल सड़ता रहेगा. दरअसल, कोर्ट ने जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है.
केजीएमयू लव जिहाद का आरोपी डॉक्टर रमीज.
लखनऊ: यूपी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की महिला डॉक्टर से जुड़े शोषण और धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉ. रमीज मलिक की जमानत अर्जी खारिज हो गई. सत्र न्यायाधीश मलखान सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि उस पर लगे आरोप, उपलब्ध साक्ष्य और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत पर छोड़ा जाना उचित नहीं होगा.
यह है मामला
केजीएमयू के डॉक्टर रमीज उर्फ रमीजुद्दीन नायक पर वहां की महिला डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए थे. आरोप था कि आरोपी ने अपनी पहली शादी छुपाकर महिला डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया था. उसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म भी किया. जब महिला ने आरोपी डॉक्टर से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इसी बीच पीड़िता को आरोपी डॉक्टर की पहली पत्नी के बारे में भी जानकारी मिल गई थी. जिसके बाद महिला ने आरोपी डॉक्टर से दूरी बना लिया था. वहीं, सितंबर 2025 में पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है तब रमीज ने उसका गर्भपात करा दिया था.
जान देने की कोशिश की थी
जब पीड़िता ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपित ने धर्म परिवर्तन के बाद निकाह की शर्त रखी. कोर्ट को यह भी बताया गया कि आरोपित अपने परिवार के साथ मिलकर महिलाओं पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था. मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने 17 दिसंबर 2025 को नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. घटना के बाद उसने अपने पिता को पूरी जानकारी दी और KGMU प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी. पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











