ऋचा घोष ने रचा इतिहास, शतक से चूकीं, लेकिन बना गईं बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:October 09, 2025, 22:32 IST
Richa Ghosh 94 runs: 22 साल की ऋचा ने टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद 94 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 251 रन का चैलेंजिंग टोटल खड़ा किया.
ऋचा घोष
विशाखापट्टनम: महिला वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ऋचा घोष भले ही शतक से चूक गईं, लेकिन अपनी 94 रन की पारी के दौरान उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम किए. भारत ने 26 ओवर में 102/6 से 49.5 ओवर में 251 रन तक चमत्कारिक वापसी की, जिसमें नंबर 8 बैटर ऋचा घोष ने अहम भूमिका निभाई.
घोष ने अपनी 77 गेंदों में 94 रन की पारी में 11 चौके और चार छक्के उड़ाए. अपने सातवें अर्धशतक के साथ ऋचा ने कई रिकॉर्ड तोड़े. अब वह महिला विश्व कप के किसी भी मैच में आठवें या उससे नीचे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन चुकी हैं.
महिला वनडे में सबसे तेज हजार रन (गेंद)
917- ऐश गार्डनर
943- नेट साइवर-ब्रंट
1,010- ऋचा घोष
1,011- मेग लैनिंग
1,022- एलिसा हीली
आज से पहले ऋचा का सर्वोच्च स्कोर 2025 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 74 रन था. मैच में अयाबोंगा खाका के ओवर में 19 रन लूटने के लिए ऋचा घोष ने दो चौके और एक छक्का लगाया, जबकि स्नेह राणा ने भी एक चौका लगाया. ऋचा अब महिला वनडे में 1,000 रन बनाने वाली सबसे तेज भारतीय भी बन चुकीं हैं.
Milestone
1⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs & going strong!
Well done, Richa Ghosh!
बारिश के चलते एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में मैच आधे घंटे देरी से शुरू हुआ. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला चुना. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज प्रतीक रावल (37) और स्मृति मंधाना (23) ने 10.2 ओवर में 55 रन जोड़े.
भारत का स्कोर एक विकेट पर 83 रन तक पहुंचाया, लेकिन जल्द ही अगले 19 रन पर पांच विकेट गिर गए. भारत का स्कोर जब 102/6 था तब टीम को एक साझेदारी की जरूरत थी. यहां से ऋचा घोष और अमनजोत कौर (13) के बीच 51 रन की साझेदारी हुई.
ऋचा घोष को 76 और 84 रन पर दो जीवनदान भी मिले, उन्होंने 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 24 गेंदों में 44 रन बनाए.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 09, 2025, 22:30 IST










