Last Updated:July 18, 2026, 09:24 IST
बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाने वाले इमरान हाशमी में हर किरदार की नस पकड़ने का एक अनोखा हुनर है. वो पर्दे पर आते हैं, तो अपने तेवर और गंभीर एक्टिंग से पूरी कहानी को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं. उनके निभाए कई किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा हैं. आज हम आपको इमरान हाशमी की ऐसी 8 बेमिसाल फिल्मों के बारे में बताते है जिन्हें देखकर दर्शक उनके कायल हो गए हैं.
नई दिल्ली. इमरान हाशमी ने अपनी संजीदा एक्टिंग से दर्शकों को हर बार हैरान कर दिया. किसी भी किरदार में वह आसानी से ढल जाते हैं. बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले इमरान ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जहां उनकी एक्टिंग ने सीधे लोगों के दिलों को छुआ है. आइए नजर डालते हैं उनके करियर की ऐसी ही 8 दमदार फिल्मों पर, जहां उनकी एक्टिंग ने असल मायने में महफिल लूट ली.
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई: इस फिल्म में इमरान हाशमी ने शोएब खान नाम के महत्वाकांक्षी और गुस्सैल गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जहां उनका सामना सीधे अजय देवगन से किरदार से होता है. अंडरवर्ल्ड डॉन के इस किरदार में इमरान ने जो तेवर, रौब और एटीट्यूड दिखाया, वो दर्शकों के दिमाग में छप गया. उनका बेखौफ अंदाज और गजब के स्वैग ने इस रोल को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
आवारापन: यह इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म है, जिसमें उन्होंने शिवम के रोल में कमाल कर दिया था. एक ऐसा गैंगस्टर जो अंदर से पूरी तरह टूटा हुआ है और अपने गुनाहों का प्रायश्चित करना चाहता है. फिल्म में इमरान ने बिना ज्यादा बोले, सिर्फ अपनी आंखों और सधे हुए अभिनय से जो दर्द बयां किया, उसने सबको हैरान कर दिया. दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने साबित कर दिया कि वो सिर्फ रोमांटिक रोल ही नहीं, बल्कि सीरियस ड्रामा भी बखूबी निभा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जन्नत: अर्जुन दीक्षित का किरदार इमरान हाशमी के करियर के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट्स में से एक है. एक आम सटोरिये से क्रिकेट मैच फिक्सर बनने की इस कहानी में इमरान ने कमाल का काम किया था. उन्होंने लालच, सनक और साथ ही सच्चा प्यार करने की भावना को इतने बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा कि दर्शकों को उस निगेटिव शेड वाले कैरेक्टर से भी हमदर्दी हो गई थी.
एक थी डायन: इस सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म में इमरान हाशमी ने बोबो नाम के एक मशहूर जादूगर का रोल निभाया था, जो अपने बचपन के डरावने अनुभवों और डायन के साये से परेशान रहता है. साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म में इमरान हाशमी ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी थी और दर्शक अंत तक फिल्म से बंधे रहे.
द डर्टी पिक्चर: साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी ने अब्राहम नाम के एक संजीदा और बेबाक डायरेक्टर का रोल प्ले किया था. वो एक ऐसा शख्स था जो शुरुआत में हीरोइन के काम और अश्लीलता से नफरत करता है, लेकिन बाद में उसके प्यार में पड़ जाता है. इस रोल में इमरान ने कमाल की मैच्योरिटी और गंभीरता दिखाई, जिसने फिल्म की कहानी को एक अलग मजबूती दी.
मर्डर 2: इस फिल्म में इमरान हाशमी ने अर्जुन भागवत का रोल प्ले किया था, जो एक पूर्व पुलिसवाला है और फिर पैसों के लिए काम करना शुरू कर देता है. एक साइको सीरियल किलर को ट्रैक करने के इस मिशन में इमरान ने गजब का रफ-एंड-टफ अंदाज दिखाया. उनके दमदार एक्शन, संजीदा एक्टिंग ने इस डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया और दर्शकों को बांधे रखा.
हमारी अधूरी कहानी: इस इमोशनल और दर्दभरी रोमांटिक फिल्म में इमरान हाशमी ने आरव नाम के एक अमीर होटेलियर का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्हें एक शादीशुदा महिला से गहरा प्यार हो जाता है. इमरान ने इस रोल में जो मैच्योरिटी और संजीदगी दिखाई, उसने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस रोल से उन्होंने साबित किया कि वो भारी-भरकम और उदासी से भरे रिश्तों वाले ड्रामे को भी स्क्रीन पर बखूबी जी सकते हैं.
कलयुग: इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में होने के बावजूद इमरान हाशमी ने अली भाई के किरदार का किरदार निभाया था. एक पोर्न स्टूडियो में काम करने वाले लड़के के रोल में इमरान ने कमाल की कॉमिक टाइमिंग दिखाई. फिल्म की कहानी काफी डार्क और गंभीर थी, लेकिन इमरान के इस मजेदार किरदार ने कहानी में हल्के-फुल्के पलों के साथ-साथ एक मजबूत इमोशनल सपोर्ट भी दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











