रक्षाबंधन ने ज्वेलर्स बाजार में लौटाई रौनक, सोने-चांदी की राखियों की डिमांड

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और अपनापन का त्योहार है. कभी यह रिश्ता रेशम के साधारण धागे से जुड़ता था, लेकिन समय के साथ राखी भी बदल गई. अब बाजार में रेशम के साथ सोने और चांदी से बनी राखियों की भी खूब मांग है. सोना और चांदी इस समय अपने ऑल टाइम हाई रेट पर हैं, इसके बावजूद रक्षाबंधन पर ज्वेलर्स की दुकानों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है. बड़ी संख्या में लोग भाई की कलाई पर इस बार कुछ खास बांधने के लिए सोने-चांदी की राखियां खरीद रहे हैं.

800 रुपये से शुरू चांदी की राखी, बजट के हिसाब से कई डिजाइन

कानपुर के बाजारों में चांदी की राखियों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है. ज्वेलर्स के मुताबिक, चांदी की राखी करीब 800 रुपये से शुरू हो रही है. ग्राहक अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग डिजाइन और वजन की राखियां पसंद कर रहे हैं. इनमें कुछ राखियों में रेशम के धागे के साथ चांदी का काम किया गया है, जबकि कई राखियां पूरी तरह चांदी से तैयार की गई हैं.

सावन का महीना होने के कारण रुद्राक्ष वाली चांदी की राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. धार्मिक आस्था और भाई-बहन के रिश्ते को जोड़ने वाली इन राखियों की मांग खास तौर पर देखने को मिल रही है. ज्वेलर्स के यहां ग्राहक डिजाइन के साथ-साथ वजन और बजट देखकर राखियां पसंद कर रहे हैं.

सोने की हल्की राखियां भी पसंद, 12 हजार रुपये से शुरुआत

चांदी के साथ सोने की हल्की राखियों की भी मांग आ रही है. ज्वेलर्स ने ग्राहकों के बजट को देखते हुए लाइट वेटेड राखियां तैयार की हैं. इनकी कीमत करीब 12 हजार रुपये से शुरू हो रही है. महंगा होने के बावजूद लोग भाई के लिए सोने की राखी को खास तोहफे के तौर पर पसंद कर रहे हैं.

ज्वेलर्स का कहना है कि सोने-चांदी के लगातार बढ़े हुए दामों के कारण पिछले कई दिनों से बाजार में काफी सन्नाटा था. ग्राहक खरीदारी से बच रहे थे, लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार ने बाजार में फिर से हलचल बढ़ा दी है.

त्योहार ने बाजार में लौटाई उम्मीद

लाल पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स, कानपुर के ऑनर राजेश गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी के रेट काफी अधिक होने की वजह से कई दिनों से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम थी. रक्षाबंधन के त्योहार पर अब एक बार फिर ग्राहक ज्वेलर्स की दुकानों पर पहुंच रहे हैं. खास तौर पर चांदी की राखियों की मांग अच्छी है. इसके अलावा हल्की सोने की राखियां भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं.

ज्वेलर्स के मुताबिक, रक्षाबंधन भले ही एक दिन का त्योहार हो, लेकिन इससे बाजार को काफी उम्मीद रहती है. भाई-बहन के रिश्ते में खास मायने रखने वाली राखी अब सिर्फ धागा नहीं रह गई है, बल्कि लोगों की पसंद और बजट के हिसाब से सोने-चांदी के रूप में भी रिश्ते की चमक बढ़ा रही है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति