‘स्क्रिप्ट दी गई है’, Lock Upp 2 से बाहर हुए योगेश रावत! प्रिंस नरूला का फूटा गुस्सा

Last Updated:July 18, 2026, 08:53 IST

Yogesh Rawat Evicted From Lock UPP 2: लॉकअप 2 से अचानक बाहर हुए योगेश रावत. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने शो पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इस पूरे मामले पर अब प्रिंस नारूला का भी रिएक्शन आया है. जानें क्या है पूरी खबर-

Prince Narula On Yogesh Rawat Eviction: नेटफ्लिक्स रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन कुछ नया बवाल और सीक्रेट देखने को मिल रहा है.इसी सप्ताह एकता कपूर के शो से मिड एविक्शन हुआ था, जिसमें माधुरी ग्रोवर पर एविक्शन की तलवार गिरी. जहां माधुरी ग्रोवर को अपना सफर छोड़कर घर जाना पड़ा तो वहीं एविक्शन के बाद आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया. हालांकि ‘लॉकअप 2’को लेकर अब एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.

शो से योगेश रावत एविक्ट हो चुके हैं, जिसके बाद से फैंस मेकर्स पर भड़क उठे हैं. वहीं अब योगेश के लॉकअप 2 से बाहर आने की खबरों पर प्रिंस नरूला का भी रिएक्शन सामने आया है.

स्क्रिप्टेड निकला लॉक अप!

ओटीटी का सबसे चर्चित रियलिटी शो लॉक अप एक बार फिर से भारी विवादों में घिर गया है. जेल और कैदियों के थीम पर बने इस शो को लेकर अब तक मेकर्स यह दावा करते आए हैं कि यहां जो कुछ भी होता है, वो पूरी तरह से रियल और अनफिल्टर्ड होता है. लेकिन योगेश रावत के शो के बाहर होते ही लोगों ने शो पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. योगेश के फैंस दावा कर रहे हैं कि लॉकअप 2 स्क्रिप्टेड है. योगेश रावत ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और फैंस को उम्मीद थी कि वह जेल के अंदर लंबा टिकेंगे और जीतकर आएंगे. लेकिन मेकर्स ने अचानक उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया. इस एविक्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है क्योंकि माधुरी ग्रोवर के बाहर होने के तुरंत बाद यह दूसरा बड़ा झटका है. सोशल मीडिया पर लोग इस एविक्शन को पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी जल्दी-जल्दी एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स को क्यों बाहर किया गया.

फैंस ने लगाई क्लास

जैसे ही योगेश रावत के एविक्शन की खबर फैली, इंटरनेट पर फैंस ने मेकर्स की क्लास लगानी शुरू कर दी. लोगों का कहना है कि यह पूरा शो पहले से स्क्रिप्टेड है और मेकर्स अपनी मर्जी से किसी को भी बाहर कर रहे हैं. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जहां लोग कह रहे हैं कि रियलिटी शो के नाम पर दर्शकों के साथ धोखा हो रहा है. फैंस का मानना है कि टीआरपी और ड्रामे के चक्कर में उन लोगों को निकाला जा रहा है जो सच में गेम खेल रहे थे.

View this post on Instagram

प्रिंस नारूला ने लॉकअप 2 को कहा स्क्रिप्टेड?

इस अचानक हुए फैसले के बाद से ‘लॉक अप 2’ की क्रेडिबिलिटी पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लग गया है. दर्शक अब शो के हर एक टास्क और एलिमिनेशन को शक की निगाह से देख रहे हैं. इसी बीच प्रिंस नरूला का भी रिएक्शन सामने आया है. दरअसल बीती रात वे पब्लिकली स्पॉट हुए थे, तभी पैप्स ने उनसे पूछा सर ‘लॉकअप’2 के बारे में कुछ कहना चाहेंगे, जिसपर उन्होंने कहा- लॉकअप में…बस कुछ लोगों की एक्टिंग देख रहे हैं, जिसपर लगता है स्क्रिप्ट दी गई है. वैसे कुछ लोग तो बहुत अच्छा कर रहे हैं. अकांक्षा अच्छा कर रही है, श्रेया अच्छा कर रही है, योगेश अच्छा कर रहा है. पता नहीं, अभी मैने देखा कि योगेश को बाहर कर दिया है,जो कि वो डिसर्व नहीं करता ना बाहर होना. उसे भी शो में रहना चाहिए था. क्योंकि यही तो कुछ लोग हैं जो अच्छा कर रहे हैं, जिनकी वजह से शो देख रहे हैं.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति