Last Updated:July 18, 2026, 08:06 IST
आयरिश एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर से सिनेमा जगत में मातम छा गया है. लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया है.
एक्ट्रेस का 81 साल की उम्र में निधन हो गया.
नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया से आज एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है जिससे इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है. दिग्गज आयरिश एक्ट्रेस ब्रेंडा फ्रिकर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें ‘माई लेफ्ट फुट’ और ‘होम अलोन 2’ के लिए जाना जाता है. दुबलिन में एक्ट्रेस ने अपनी अंतिम सांसें लीं. अब ब्रेंडा फ्रिकर भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन वो अपनी उपलब्धियों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे.
ब्रेंडा फ्रिकर ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस थीं. उन्हें ‘माई लेफ्ट फुट’ में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर मिला था. इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था. ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश महिला बनकर उन्होंने सिनेमा के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया था. उनके एजेंट ने निधन की खभर को कंफर्म करते हुए कहा कि अब दुनिया दोबारा उनका चेहरा नहीं देख पाएगी.
एजेंट ने कंफर्म की मौत
एक्ट्रेस के एजेंट ने उनकी मौत को कंफर्म करते हुए कहा, ‘मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनके साथ काम करने और उन्हें करीब से जानने का मौका मिला. उनकी हमेशा मेरे दिल में और टीवी और फिल्म जगत के फैंस के दिल में एक खास जगह रहेगी. ब्रेंडा फ्रिकर को 1990 में आई फिल्म ‘माई लेफ्ट फुट’ में काम करने का मौका मिला था. इस फिल्म में वो सपोर्टिंग रोल में दिखी थीं. उन्हें ऑस्कर मिला था’.
बीबीसी सीरीज से मिली थी पहचान
थिएटर से करियर की शुरुआत करने के बाद एक्ट्रेस ने टीवी पर अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने टीवी सीरियल्स में बरसों काम करने के बाद फिल्मों का रुख किया और धाक जमाई. ऑस्कर जीतने के बाद उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया. एक्ट्रेस को असली पहचान बीबीसी की सीरीज ‘कैजुएलिटी’ से मिली थी.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi










