द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन, सुस्त पारियों से बनाया कीर्तिमान

Last Updated:June 11, 2026, 19:06 IST

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी बड़े कीर्तिमान बनाए. टेस्ट क्रिकेट में तो उनको द वॉल यानी दीवार के नाम से जाना जाता है. वो विरोधी गेंदबाजों के सामने किसी दीवार की तरह मैदान पर डट जाते थे. अपनी संयम भरी पारी से उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दुनिया द वॉल के नाम से जानती है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में टीम इंडिया और विरोधी गेंदबाजों के बीच एक दीवार का काम किया. उनके क्रीज पर रहते एक छोर से विकेट हासिल करना नामुमकिन काम लगता था. राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक की करियर में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए.

टेस्ट क्रिकेट दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार द्रविड़ की उपलब्धियां आज भी क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करती हैं. उन्होंने जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं उसमें एक कारनामा ऐसा है जिसे तोड़ना आज के वक्त में नामुमकिन लगता है. द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद का सामना करने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने कुल 31,258 गेंदें खेलीं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है.

उन्होंने टेस्ट में सबसे लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने का रिकॉर्ड भी बनाया. 13,288 टेस्ट रनों के साथ राहुल द्रविड़ सर्वकालिक टॉप-5 रन स्कोरर्स में शामिल हैं. अपने असाधारण टेस्ट करियर में उन्होंने कुल 36 शतक और 63 अर्धशतक बनाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फील्डिंग में भी द्रविड़ ने कमाल किया. टेस्ट क्रिकेट में किसी नॉन-कीपर फील्डर द्वारा सबसे ज्यादा 210 कैच लपकने का रिकॉर्ड उनके नाम था. इसे बाद में जाकर इंग्लैंड के जो रूट ने तोड़ा. वे पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले देशों में शतक जड़े. उन्होंने 10,000 टेस्ट रन नंबर-3 पर बनाए जो एक अनोखी उपलब्धि है.

टेस्ट क्रिकेट ही नहीं वनडे में भी राहुल द्रविड़ की तूती बोलती थी. साल 1999 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में इस बैटर ने 461 रन बनाए थे. द्रविड़ टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. सौरव गांगुली के साथ 318 रनों की साझेदारी (पहली 300+ ओडीआई पार्टनरशिप) और सचिन तेंदुलकर के साथ 331 रनों की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी उनके नाम हैं. उन्होंने 10,889 वनडे रन भी बनाए.

द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतीं. कोच के रूप में उन्होंने भारतीय टीम को 2024 टी20 विश्व कप जिताया. बतौर कोच अंडर 19 टीम को भी द्रविड़ वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति