विक्रांत मैसी की Ex गर्लफ्रेंड के साथ कैसी है बॉन्डिंग?

Last Updated:July 20, 2026, 09:09 IST

विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा सीरीज मुसाफिर कैफे को लेकर सुर्खियों में हैं. मुसाफिर कैफे में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. शो के प्रमोशन के दौरान विक्रांत मैसी न्यूज18 के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की.

नई दिल्ली. विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की सीरीज मुसाफिर कैफे इस 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इसको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. ये दिव्य प्रकाश दुबे की नॉवेल मुसाफिर कैफे पर आधारित है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

इस शो के प्रमोशन के दौरान विक्रांत मैसी ने अपने निजी रिश्तों के बारे में भी खुलकर बात की. जहां मुसाफिर कैफे एक ऐसे कपल की कहानी है जो ब्रेकअप के बाद एक दिन अचानक एक-दूसरे की जिंदगी में दस्तक देते हैं और फिर यहीं से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

इस बारे में बात करते हुए विक्रांत मैसी कहते हैं कि पर्सनल लाइफ में उनके रिश्ते को लेकर कई चीजें हैं जिन्हें वो नॉन-नेगोशिएबल मानते हैं. वो कहते हैं कि एक रिश्ते में कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे लेकर एक व्यक्ति को शुरू से क्लैरिटी होनी चाहिए.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्स गर्लफ्रें या बॉयफ्रेंड के साथ कॉन्टैक्ट रखने पर भी एक्टर ने अपने विचार व्यक्त किए. खुद को ओल्ड स्कूल बताते हुए एक्टर कहते हैं कि आप साथ हैं या नहीं है इस चीज की क्लैरिटी होनी चाहिए. विक्रांत कहते हैं, ‘मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं. मैं खुश नसीब हूं कि सोशल मीडिया पर आए रिलेशनशिप टर्म्स से पहले ही मेरी शीतल से मुलाकात हो गई थी’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

वो आगे कहते हैं, ‘मैं और शीतल शुरुआत से एक ही चीज चाहते थे. हम दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी क्लियर थे और इसी वजह से हमने अपने रिश्ते को दुनिया से कभी छिपाया नहीं. मुझे वो लोग बहुत अजीब लगते हैं जो अपने रिश्ते को छिपाकर रखते हैं और नाम देने से कतराते हैं’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

एक्टर विक्रांत मैसी आगे कहते हैं, ‘हमने कभी दुनिया से कुछ भी नहीं छिपाया. मैं और शीतल अपने रिश्ते को लेकर शुरुआत से खुश थे कि हमें कभी एक-दूसरे के परिवार से मिलने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई. हम एक-दूसरे को अपने परिवार में शामिल करना चाहते थे’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

अपने एक्स के बारे में बात करते हुए विक्रांत मैसी कहते हैं कि वो और उनकी पत्नी शीतल दोनों ही अपने एक्सेस के साथ कोई कनेक्शन रखने में यकीन नहीं करते हैं. उन्हें एक्सेस के साथ रिलेशनशिप रखना पसंद नहीं है. विक्रांत कहते हैं, ‘एक्स के साथ दोस्ती रखना मेरी लिए एक रेड फ्लैग है. मैं और शीतल दोनों अपने एक्सेस के साथ किसी टर्म्स पर नहीं है. ऐसा नहीं है कि दोस्ती नहीं करनी है, लेकिन बस नहीं है, जो रिश्ता खत्म हो गया, वो खत्म हो गया’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

रिश्ते में रेड फ्लैग्स के बारे में आगे बात करते हुए विक्रांत मैसी आगे कहते हैं कि अगर आपके पार्टनर के फोन पर ट्रैकर है या अगर आप फोन नहीं उठा रहे हैं तो ये एक बड़ा रेड फ्लैग है. वो आगे कहते हैं कि कई लोगों का मानना है कि अगर उनका पार्टनर उनको सरप्राइज देने उनके ऑफिस जाता है तो वो रेड फ्लैग मानते हैं, लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

विक्रांत मैसी और शीतल के रिश्ते के बारे में बात करें तो कपल की पहली मुलाकात साल 2015 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. लेकिन वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटिफुल में साथ काम करने के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा. साल 2019 में कपल ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था और 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sheetalthakur)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति