Last Updated:July 18, 2026, 20:29 IST
मुंबई में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के कूत्योर कलेक्शन लॉन्च इवेंट में अनन्या पांडे ने बिखेरा जलवा. यूनिक आउटफिट में रैंप पर उतरीं अनन्या किसी रॉयल प्रिंसेस जैसी नजर आईं, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. यहां देखें फोटोज-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस और फैशन चॉइस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक किया, जहां उनका एक बिल्कुल अनोखा लुक सामने आया है. जो हर किसी का दिल जीत रहा है. अनन्या ने इस बार एक मॉडर्न ब्राइड लुक लिया है, जिसने फैशन की दुनिया में हर किसी को बात करने पर मजबूर कर दिया है. आइए देखते हैं उनके इस सबसे चर्चित लुक की खास तस्वीरें.
फैशन शो में अनन्या पांडे जैसे ही रैंप पर उतरीं, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं. उन्होंने ट्रेडिशनल लहंगे को छोड़कर एक बेहद ही यूनिक और मॉडर्न अंदाज अपनाया, जो आजकल की न्यू-एज ब्राइड्स के फैशन को दिखाता है. खासकर जेन्जी गर्ल्स के लिए.
अनन्या पांडे इस फैशन इवेंट में डिजाइनर गौरव गुप्ता के कलेक्शन की शोस्टॉपर बनी थीं. गौरव गुप्ता अपने अनोखे और स्कल्प्टेड डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं और अनन्या ने उनके इस खास क्रिएशन को बेहद खूबसूरती से रैंप पर पेश किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस पूरे लुक में जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वो थी अनन्या की सेप्टम रिंग. उन्होंने अपनी नाक के बीच में एक बेहद खूबसूरत डायमंड सेप्टम रिंग पहनी थी, जो उनके पूरे लुक को बेहद अट्रैक्टिव टच दे रही थी.
अनन्या ने रैंप पर जो लहंगा पहना था, वह री-इमेजिंड ब्राइडल वियर का परफेक्ट एक्जामपल था. इस लहंगे के साथ उन्होंने एक बेहद स्टाइलिश ऑफ-शोल्डर ब्लाउज या चोली कैरी की थी, जो उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रही थी.
नाक की सेप्टम रिंग को हाइलाइट करने के लिए अनन्या ने बाकी की ज्वेलरी को काफी सिंपल और मिनिमल रखा. उन्होंने गले या कानों में बहुत भारी गहने नहीं पहने, जिससे पूरा ध्यान उनके चेहरे और अनोखी रिंग पर ही टिका रहा.
अपने इस मॉडर्न ब्राइड लुक को पूरा करने के लिए अनन्या ने न्यूड टोन मेकअप चुना, जो काफी नेचुरल लग रहा था. इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ स्लीक लुक में बांधा हुआ था, जो उनके फीचर्स को और भी इनहैंस कर रहा था.
सोशल मीडिया पर अब अनन्या की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. वहीं फैंस उनकी पिक्स पर कमेंट में प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- प्रिंसेस, वहीं दूसरे ने लिखा कलयुग की अप्सरा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










