Last Updated:June 12, 2026, 10:50 IST
Jaspal Rana death reason: भारतीय शूटर और दिग्गज कोच जसपाल राणा का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. जसपाल राणा के निधन के पीछे हार्ट अटैक की संभावना नजर आ रही है. हालांकि उनके स्वर्गवास के सटीक कारण का पता चलना अभी बाकी है.
Jaspal rana death reason: भारतीय शूटर और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का निधन कैसे हुआ?
Jaspal Rana Death Reason: भारतीय शूटर और प्रसिद्ध कोच जसपाला राणा का शुक्रवार को निधन हो गया. राणा ने 49 वर्ष की उम्र में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आखिरी सांस ली. राणा म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौट रहे थे. तभी रास्ते में ही उन्हें बेचैनी और परेशानी महसूस होने लगी. वहां मौजूद स्टाफ और राणा के सहयोगियों ने उन्हें प्लेन लैंड होते ही तत्काल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका स्वर्गवास हो गया.
भारत के पिस्टल शूटरों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत राणा 1 जून को जर्मनी के म्यूनिख से भारत लौटते समय ही अस्वस्थ महसूस करने लगे थे, हालांकि तभी से मैक्स अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. बाद में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की.
जैसी समस्या जसपाल राणा को हो रही थी, उससे उन्हें हार्ट अटैक होने की संभावना जताई जा रही है. संभव है कि राणा को प्लेन में ही हार्ट संबंधी परेशानी हुई हो. हालांकि उनके निधन की सही वजह क्या है, इसकी सटीक जानकारी आना अभी बाकी है. अस्पताल की ओर से भी अभी इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है कि उनको हार्ट की ही समस्या थी या अन्य किसी परेशानी के चलते अस्पताल में लाया गया था.
राणा एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता हैं और ओलंपिक में दो बार पदक जीत चुकीं स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच रह चुके हैं. जसपाल राणा को शूटिंंग में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और अर्जुन पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है. इन्होंने करीब 600 मेडल विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते हैं.
राणा मूल रूप से उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले थे. इन्होंने भरत में शूटिंग को लोकप्रियता दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई है. फिलहाल ये देश में नई प्रतिभाओं को संवारने का काम कर रहे थे. ओलंपियन मनु भाकर ने इन्हीं की देखरेख में दो-दो पदक हासिल किए.
ऐसे में महज 49 साल की उम्र में शानदार खिलाड़ी, दिग्गज कोच और हजारों शूटरों के प्रेरणास्त्रोत जसपाल राणा का जाना सभी को गमगीन कर गया है. उनके निधन की सूचना मिलते ही खेल जगत में मायूसी छा गई है.
About the Author
प्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ेंLocation :
Delhi,Delhi,Delhi










