‘रामायण’ में साई पल्लवी का साथ देंगी ये 3 हसीनाएं, सीता की बहनों के किरदार में कौन?

Last Updated:September 15, 2026, 19:43 IST

रामायण के पहले गाने के बाद अब स्टारकास्ट की जानकारी सामने आने लगी है. अब सीता की बहनों के रोल की जानकारी भी सामने आ चुकी है. माण्डवी, उर्मिला से लेकर श्रुतकीर्ति जैसे किरदारों को कौन प्ले करेगा, जानिए.

(Photo: T-Series/YouTube)

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ, जिसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया तो एआर रहमान ने म्यूजिक दिया. वहीं इसके बोल डॉ कुमार विश्वास ने लिखे. दिवाली पर रिलीज हो रही रणबीर कपूर-साई पल्लवी की रामायण से धीरे धीरे स्टारकास्ट से पर्दा उठने लगा है. हाल में ही सामने आया है राम के भाइयों के रोल के लिए आदिनाथ कोठारे (भरत), नितिश शर्मा (शत्रुघ्न) और लक्ष्मण के रोल में रवि दूबे दिखेंगे. अब सीता की बहनों के रोल की जानकारी भी सामने आ चुकी है.

जय जय राम गाने में सीता की बहनों के रोल में नजर आने वाली सुरभि दास और सोनिया बलानी से लेकर रिया कपूर की झलक देखने को मिली. इसी के साथ साफ हो गया है कि कौन किस रोल में नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएगा.

मांडवी के रोल में रिया कपूर
रामायण में माण्डवी का रोल भी अहम होने वाला है. ये भरत की पत्नी और सीता की चचेरी बहन का किरदार है जिसे एक्ट्रेस रिया कपूर निभाने वाली हैं. रिया ने साउथ में छोटा मोटा काम किया और अब ये प्रोजेक्ट उनके लिए एक बड़ा ब्रेक होने वाला है.

शत्रुघ्न की पत्नी
सीता की चचेरी बहन श्रुतकीर्ती के किरदार में असमी हीरोइन सुरभि दास नजर आएंगी. जो रामायण में शत्रुघ्न की पत्नी का रोल अदा करेंगी. जय जय राम गाने में उनकी झलक भी दिखाई दी. सुरभि दास ने अपने रोल को लेकर खुलासा किया कि वह टीवी के बाद ओटीटी और फिल्मों में काम ढूंढ रही थी. इस बीच उन्हें रामायण का ऑफर मिला.

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला
सोनिया बलानी की चर्चा तो रामायण के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हो रही थी. सोनिया ने लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाया है. सोनिया चाहती थीं कि वह श्रुतकीर्ति का रोल निभाएं मगर उन्हें आखिर में उर्मिला के रोल के लिए काम मिला. सोनिया को फैंस इससे पहले द केरल स्टोरी में देख चुके हैं. वह कई फेमस टीवी शोज जैसे बड़े अच्छे लगते हैं, तू मेरा हीरो में नजर आ चुकी हैं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 15, 2026, 19:43 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति