रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर को बताया रियल लाइफ गुंडी

Last Updated:May 19, 2026, 14:13 IST

जाह्नवी कपूर और राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ ट्रेलर रिलीज हो गया. यह फिल्म पैन इंडिया लेवेल 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जाह्नवी के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और जाह्नवी को रियल लाइफ गुंडी बताया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

जाह्नवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर अपनी एक्साइमेंट जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जाह्नवी को मजेदार और दमदार अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने जाह्नवी को रील और रियल लाइफ डॉन बताया है. फिल्म में जाह्नवी के अपॉजिट राम चरण हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

शिखर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “जाह्नवी रील लाइफ और रियल लाइफ की लेडी डॉन.” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में दिल वाले और आंखों में प्यार वाले कई इमोजी शेयर किए हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

शिखर पहाड़िया ने राम चरण की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, “जबरदस्त, भाई मास. अब और इंतजार नहीं हो रहा.” उन्होंने कैप्शन में लाल दिल वाला इमोजी भी शामिल किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वरुण धवन ने भी ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “जाह्वी कपूर, तुम कमाल लग रही हो, अब तुम्हें देखने का इंतजार नहीं कर सकता. ‘पेड्डी’ के लिए ऑल द बेस्ट. पूरी टीम को बधाई, राम चरण फायर है.”

‘पेड्डी’ में राम चरण एक क्रिकेटर, पहलवान और धावक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिससे उनका किरदार एक अनोखा क्रॉसओवर एथलीट बन जाता है. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सेट इस फिल्म के ट्रेलर में पेड्डी को एक ऐसे टैलेंटेड स्पोर्ट्समैन के रूप में दिखाया गया है, जो हर मुकाबले में लगभग अजेय नजर आता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए. बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, मंदिर दर्शन और पारिवारिक समारोहों के दौरान साथ देखा जाता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

शिखर को जाह्नवी के परिवार के साथ कई अहम मौकों और समारोहों में भी देखा गया है. बताया जाता है कि दोनों ने कई साल पहले डेटिंग शुरू की थी. बीच में कुछ समय के लिए दोनों अलग हो गए थे, लेकिन बाद में फिर साथ आ गए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति