Last Updated:May 19, 2026, 13:12 IST
गोविंदा 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ के बाद से बड़े पर्दे से काफी दूर रहे हैं. लेकिन लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इन चर्चाओं के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में वह पैपराजी से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं. उनके सिक्योरिटी गार्ड ने एक पैपराजी के साथ बहस की और उन्हें पीछे हटने के लिए कहा.
ख़बरें फटाफट
गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम वीडियोग्रैब)
मुंबई. गोविंदा सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा के एक सिक्योरिटी गार्ड पैपराजी के साथ बहस कर रहा है. यह घटना एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां पैपराजी गोविंदा की तस्वीरें लेने के लिए पहुंचे थे. पैपराजी पूछते हैं, “आप कैसे कर रहे हैं? हाथ क्यों लगा रहे हैं?” जब माहौल गर्म हो गया, तो गोविंदा ने हस्तक्षेप किया और कहा, “वह मेरा दोस्त है.”
गोविंदा ने फिर पैपराजी से माफी भी मांगी. यह वीडियो पैपराजी वरिंदर चावला ने शेयर किया है. गोविंदा जब एंट्री करते हैं, तो कई पैपराजी उन्हें घेरे हुए हैं. एक गार्ड पैपराजी को पीछे करते हैं. सिर्फ एक ही नहीं, कई पैपराजी आपत्ति जताते हैं. हाथ लगाने के लिए टोकते हैं. गोविंदा पहले लोगों को शांत करवाते हुए दिखे और फिर बाद में माफी मांगते हैं.
View this post on Instagram
फरवरी में ‘भागम भाग 2’ की कास्टिंग ने फिल्म के फैंस को चौंका दिया है. जब यह पता चला कि गोविंदा को इस पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा के सीक्वल में मनोज बाजपेयी से रिप्लेस कर दिया गया है, तो कई लोगों को लगा कि वह अच्छा काम करेंगे, जबकि गोविंदा के फैंस थोड़े निराश हो गए. अब, फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले परेश रावल ने कास्टिंग बदलाव पर बात की है.
गोविंदा के रिप्लेसमेंट पर परेश रावल का रिएक्शन
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश रावल ने पुष्टि की कि मनोज बाजपेयी ने फिल्म में गोविंदा की जगह ली है. उन्होंने अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी के साथ लीड रोल निभाने पर कहा, “यह एक अलग और अनोखा कॉम्बिनेशन होगा.”
गोविंदा की आखिरी फिल्म
बता दें, गोविंदा 2019 की ‘रंगीला राजा’ के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं और फैंस उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन प्रोडक्शन अब एक अलग क्रिएटिव दिशा में जा रहा है. सीक्वल का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं, जो ऑरिजिनल प्रियदर्शन क्लासिक की एनर्जी को बरकरार रखते हुए नई कहानी पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.
About the Author
रमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra










