धीरज-कुमकुम ने जीता गोल्ड, आर्चरी वर्ल्ड कप में ओलंपिक चैंपियन को हराया

Last Updated:June 14, 2026, 16:04 IST

Dhiraj Bommadevara Kumkum Mohod wins gold in archery world cup: तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने इतिहास रच दिया है. तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन के रिकर्व मिश्रित टीम फाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. खेल की सबसे मजबूत टीमों में से एक (ओह ये जिन और किम जे देओक) के खिलाफ धीरज ने आखिरी दो तीरों पर परफेक्ट 10 का स्कोर कर भारत की जीत पक्की की. मिश्रित टीम स्पर्धा में इन दोनों खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप स्वर्ण पदक है.

तीरंदाज धीरज और कुमकुम ने मिक्सड इवेंट में जीता गोल्ड मेडल.

अंताल्या (तुर्की). भारत के धीरज बोम्मादेवरा और युवा कुमकुम मोहोद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को सीधे सेट में हराकर रिकर्व मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीत लिया है. चौबीस साल के धीरज और 17 साल की कुमकुम ने ओह ये जिन और किम जे देओक को 5-1 (37-36, 37-36, 39-39) से हराया. भारतीय जोड़ी ने खेल की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ संयमित और सटीक प्रदर्शन किया.

धीरज और कुमकुम ने फाइनल के दौरान अपना संयम बनाए रखा. ओलंपियन धीरज ने अपने आखिरी दो तीर से परफेक्ट 10 का स्कोर करके असाधारण संयम दिखाया और जीत पक्की की.  मिश्रित टीम स्पर्धा में धीरज और कुमकुम दोनों के लिए यह पहला विश्व कप स्वर्ण पदक है. भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले तीरंदाज धीरज अब दूसरे पदक की कोशिश में व्यक्तिगत सेमीफाइनल में उतरेंगे.

तीरंदाज धीरज और कुमकुम ने मिक्सड इवेंट में जीता गोल्ड मेडल.

कुमकुम इससे पहले पिछले महीने शंघाई विश्व कप चरण दो में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला रिकर्व टीम का भी हिस्सा थीं. विश्व कप चरण में भारत का पिछला रिकर्व मिश्रित टीम स्वर्ण 2022 में अंताल्या में ही आया था. तब रिद्धि फोर और तरुणदीप राय ने शूट ऑफ में ग्रेट ब्रिटेन की ब्रायोनी पिटमैन और एलेक्स वाइज को हराया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति