सूर्यकुमार जैसे करेंगी बेइज्जत या हरमनप्रीत की टीम पाकिस्तानी से हाथ मिलाएगी?

होमखेलक्रिकेट

सूर्यकुमार जैसे करेंगी बेइज्जत या हरमन की टीम पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी?

Last Updated:June 14, 2026, 16:02 IST

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्या दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगी ये सवाल सबके अंदर उठ रहा है. जब इसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया तो उन्होंने इसे टाल दिया. कप्तान ने कहा कि हम सिर्फ खेल की बात करेंगे.

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया आज शाम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. भारत ने इस प्रतिद्वंद्विता में सालों से दबदबा बनाया है. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले हमेशा मैदान के अंदर और बाहर अतिरिक्त तनाव के साथ आते हैं. मैच से पहले सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे.

पिछले साल के पुरुष एशिया कप के बाद से भारत और पाकिस्तान के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने मना कर दिया था. यही रवैया कई टूर्नामेंटों में देखने को मिला जिसमें महिला वर्ल्ड कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और पुरुष टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं.

महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ मिलाने की संभावना के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, “हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट की बात करते हैं. क्रिकेट के अलावा हम कुछ नहीं सोचते और न ही बात करते हैं. क्रिकेट हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ उसी के बारे में बात करते हैं. कल के मैच को हम एक सामान्य मैच की तरह देख रहे हैं, जिसे हम खेलने जा रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “दबाव तो जरूर रहेगा, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, जब भी हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, दबाव रहता है. साथ ही यह भी है कि हम उस दबाव को कैसे एन्जॉय करते हैं, क्योंकि किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में दबाव होता है. बस उस मैच में अपना 100% देना है और हर पल का आनंद लेना है.”

भारत इस मुकाबले में मजबूत हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और हालिया फॉर्म के चलते साफ फेवरेट है. टी20 में भारत पाकिस्तान से 13-3 और महिला टी20 वर्ल्ड कप में 6-2 से आगे है. फिर भी, हरमनप्रीत मानती हैं कि ऐसे मुकाबलों में दबाव हमेशा रहता है. हरमनप्रीत ने कहा, “मैं नहीं कहूंगी कि दबाव नहीं है, दबाव है. जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया, तब से ही यह दबाव महसूस किया है. अब जब हम खेलते हैं, तो यह और भी ज्यादा है. “

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति