‘चाहे कितना अच्छा खेलें, रिप्लेसमेंट ढूढें जाएंगे’, रोहित-विराट पर बड़ा कमेंट

होमखेलक्रिकेट

‘चाहे कितना अच्छा खेलें, रिप्लेसमेंट ढूढें जाएंगे’, रोहित-विराट पर बड़ा कमेंट

Last Updated:June 14, 2026, 15:56 IST

Graeme Swann Statement on Rohit Virat Future: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अब्दा बयान दिया है. उन्होंने कहा है, ‘आप चाहे अपने खेल के टॉप पर हों, फिर भी लोग सोचते हैं कि रोहित या विराट के बाद कौन आएगा. यह बहुत स्वाभाविक है. जैसे ही एक-दो कम स्कोर आते हैं, चर्चा और तेज हो जाती है.’

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ग्रीम स्वान का बड़ा बयान.

नई दिल्ली. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अभी दो मैच खेलने हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इंग्लैंड की आने वाली वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि जब रोहित और कोहली जैसे दिग्गज अपने करियर के आखिरी दौर में होते हैं, तो उनके विकल्पों की बात होना बहुत सामान्य है. भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी.

स्वान ने कहा कि हर महान खिलाड़ी को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. स्वान ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘बिल्कुल. जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हिस्से में पहुंचता है, तो लोग उसके उत्तराधिकारी की तलाश करने लगते हैं, चाहे उसने कितना भी अच्छा खेला हो.’’

‘युवा खिलाड़ियों के आने से बढ़ता है दबाव’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘आप चाहे अपने खेल के टॉप पर हों, फिर भी लोग सोचते हैं कि रोहित या विराट के बाद कौन आएगा. यह बहुत स्वाभाविक है. जैसे ही एक-दो कम स्कोर आते हैं, चर्चा और तेज हो जाती है.’’ स्वान के मुताबिक, ‘‘युवा खिलाड़ियों के आने से यह दबाव और बढ़ जाता है. उन्होंने खास तौर पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया और कहा कि उनकी मौजूदगी ने भारतीय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव डाल दिया है.’’

‘रोहित के लिए अगले छह हफ्ते अहम’
स्वान का कहना है, ‘‘रोहित के लिए अगले छह हफ्ते बहुत अहम हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी फॉर्म शानदार रही है और वह अभी भी दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक हैं.’’ भारत-इंग्लैंड सीरीज पर उन्होंने कहा, ‘‘जब भी इंग्लैंड और भारत खेलते हैं, तो यह बड़ी सीरीज होती है. यह मुकाबला हमेशा खास रहता है.’’ विराट कोहली को लेकर स्वान ने उनके हालिया आईपीएल प्रदर्शन (16 मैचों में 675 रन) का जिक्र करते हुए कहा कि रोहित के साथ वह अब भी किसी भी गेंदबाजी के लिए बड़ा खतरा हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति