‘रावण’ बनकर ये एक्टर हो गया अमर, सुपरस्टार यश भी बनेंगे दशानन, एक मुस्लिम हीरो भी निभा चुका है ये रोल

Last Updated:October 02, 2025, 15:45 IST

दशहरा पर रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी, प्रेमनाथ, सैफ अली खान, अखिलेंद्र मिश्रा, आर्य बब्बर और यश ने निभाया है. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ सबसे महंगी फिल्म होगी. जिसमें साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में दिखने वाले हैं.

ख़बरें फटाफट

नवरात्रि की समाप्ति के साथ ही देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण के अहंकार को तोड़ते हुए उसका वध किया था. रावण एक ऐसा चरित्र है जिसे फिल्मों से लेकर टीवी तक के सितारों ने निभाया है, और कुछ किरदार आज भी अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए याद किए जाते हैं.

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था. उनका यह किरदार आज भी लोगों के दिलों में जीवित है और इसी कारण वे हर घर में प्रसिद्ध हो गए थे.

रावण का किरदार
इसके अलावा, 1976 में आई फिल्म ‘बजरंग बली’ में एक्टर प्रेमनाथ ने रावण का किरदार निभाया था. उन्होंने रावण की बेहतरीन एक्टिंग की थी, लेकिन उनकी डायलॉग डिलीवरी भी शानदार रही थी.

सैफ को होना पड़ा था ट्रोल
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के किरदार को भी नहीं भुलाया जा सकता है. हालांकि, इस रोल के लिए सैफ अली खान को अपने लुक और अजीबोगरीब डायलॉग के लिए ट्रोल होना पड़ा था.

ये भी प्ले कर चुके रावण का किरदार
टीवी पर भी कई रामायण बनी हैं. साल 2008 में आई रामायण में अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण का किरदार निभाया था. वह पहले से ही अपने नेगेटिव रोल्स के लिए प्रसिद्ध थे, लेकिन टीवी की रामायण से उन्हें एक अलग पहचान मिली.

आर्य बब्बर भी बने थे रावण
इसके अलावा टीवी के सीरियल ‘संकट मोचन हनुमान’ में आर्य बब्बर ने रावण का किरदार निभाया. उन्होंने रावण बनने के लिए खास तरह का लुक लिया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था. आगामी समय में दर्शकों को एक नया रावण भी देखने को मिलेगा.

यश भी बनेंगे रावण
नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ आने वाली है जिसमें एक्टर यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं. यह फिल्म 4000 करोड़ के बजट के साथ बनेगी, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भगवान राम और मां सीता का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि राम के रोल के लिए रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2025, 15:45 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति