रश्मिका के जज्बे पर फिदा हुईं बृंदा मास्टर! ‘मायसा’ के सेट से पोस्ट शेयर कर की तारीफ

Last Updated:July 18, 2026, 20:53 IST

रश्मिका मंदाना की कड़ी मेहनत पर मशहूर कोरियोग्राफर बृंदा मास्टर अपना दिल हार बैठी हैं! फिल्म ‘मायसा’ के सेट से बृंदा ने रश्मिका के लिए एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे दर्द में होने के बाद भी रश्मिका मुस्कुराकर शूटिंग करती रहीं. नीचे पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह अपने हर किरदार में जान फूंकने के लिए जी-जान लगा देती हैं और उनकी यही खूबी हर किसी को अट्रैक्ट करती है. हाल ही में, रश्मिका की इसी कड़ी मेहनत और काम के प्रति उनके जज्बे को देखकर मशहूर कोरियोग्राफर बृंदा मास्टर बेहद इम्प्रेस हो गईं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लिए एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, जो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

रश्मिका की फैन हुईं कोरियोग्राफर बृंदा मास्टर

बृंदा मास्टर ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मायसा’ का एक पोस्टर साझा किया. इसके साथ उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें फिल्म ‘मायसा’ में रश्मिका के साथ काम करके बेहद खुशी हुई. उन्होंने बताया कि रिहर्सल के दिनों से लेकर शूटिंग के खत्म होने तक, इस गाने के लिए रश्मिका ने जितनी मेहनत और तैयारी की है, वह सच में तारीफ के काबिल है. बृंदा के मुताबिक, रश्मिका की यही लगन और अनुशासन ही उनकी इस बड़ी सफलता की सबसे मुख्य वजह है.

दर्द में भी मुस्कुराकर काम करती रहीं रश्मिका

इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त गुजार चुकीं बृंदा मास्टर ने आगे लिखा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में बहुत कम ऐसी अभिनेत्रियां देखी हैं, जिनमें काम को लेकर रश्मिका जैसा समर्पण हो. रश्मिका की सबसे खास बात यह है कि जब भी उन्हें डांस स्टेप्स में कोई सुधार बताया जाता, वह उसे हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान के साथ मान लेतीं और तुरंत उस पर अमल करना शुरू कर देती थीं. यहां तक कि शूटिंग के दौरान दर्द में होने के बावजूद उन्होंने कभी अपना ध्यान नहीं भटकने दिया और दोगुनी हिम्मत के साथ अपना बेस्ट शॉट दिया.

View this post on Instagram

‘मायसा’

फिल्म की बात करें तो ‘मायसा’ में दर्शकों को रश्मिका का एक बिल्कुल अलग और बेहद चुनौतीपूर्ण रूप देखने को मिलने वाला है. रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वह एक गोंड जनजाति की महिला का किरदार निभा रही हैं. केरल की खूबसूरत वादियों में शूट की गई यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी. अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म इस साल के आखिर तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति