कार से आ रही थी अजीब आवाज, देखते ही महिला की निकल गई चीख, फिर ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान

Last Updated:July 01, 2026, 12:57 IST

UP News : दिल्ली जाने वाली एलिवेटेड रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार चालक अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी छोड़कर भागने लगी. वजह चौंकाने वाली थी. कार के अंदर कोबरा था, जो टकाटक देखे पड़ा था.

गाजियाबाद में पकड़ा गया सांप.

गाजियाबाद: सोचिए अगर आप कार में हों या बाइक चला रहे हों … तभी अचानक से आपको सांप दिख जाए तो आप पर क्या बीतेगी? आप भी हैरान रह जाएंगे और डर से हालत खराब हो जाएगी. ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ. वो अपनी कार में मस्त बैठी हुई थीं. तभी उनकी नजर कार में बैठे कोबरा पर पड़ी. उनके होश उड़ गए. तुरंत कार रोकी और नीचे उतरकर खड़ी हो गई. बाद में हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और उन्होंने सूझबूझ से कोबरा को पकड़ लिया.

दिल्ली जाने वाली एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया. वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने कार में निकले कोबरा सांप को पकड़कर महिला चालक की जान बचाई. पुलिसकर्मी के साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है. जानकारी के अनुसार राजनगर की श्रीराम हाइट सोसाइटी निवासी मीनाक्षी शर्मा पुत्री जेपी शर्मा अपनी कार UP 16BX7652 से नोएडा ऑफिस जा रही थीं.

कानावनी एलिवेटेड के पास कार के डैशबोर्ड पर अचानक कोबरा सांप दिखते ही वह घबरा गईं और कार रोककर नीचे उतर गईं. उसी दौरान वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक क्रेन नंबर-1 पर नियुक्त हेड कांस्टेबल 2665 ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार में रखी पानी की खाली बड़ी बोतल में सांप को सुरक्षित तरीके से कैद कर लिया.

महिला बहुत घबराई हुई थी यातायात पुलिस कर्मी ने बोतल की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ा. डरने की जरूरत नहीं थी. पुलिसकर्मी के इस साहसिक कार्य से महिला चालक के चेहरे पर राहत लौट आई. वह सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं. पकड़े गए कोबरा को वन विभाग के दरोगा को सुपुर्द किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ेंLocation :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति