Last Updated:August 26, 2026, 17:12 IST
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मेरठ के बाजारों में भारी उत्साह है. इस बार पारंपरिक राखियों के साथ-साथ लाइटवेट सोने और चांदी की ब्रेसलेट राखियों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. सर्राफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए यह खास डिजाइन तैयार किए गए हैं, जिनका उपयोग गर्ल्स और बॉयज दोनों कर सकते हैं. ₹1500 से शुरू होने वाली इन खूबसूरत राखियों की मांग मेरठ सहित आसपास के जिलों में भी तेजी से बढ़ रही है.
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है, जिसमें विभिन्न प्रकार की पारंपरिक राखियों की खरीदारी बहनें करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें, तो यहां सोने व चांदी की राखियों के प्रति भी काफी क्रेज है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा भगत ज्वैलर्स के ओनर आसरे मांगलिक से खास बातचीत की गई.
लाइटवेट में तैयार की गई हैं आकर्षक राखियां
लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए आसरे मांगलिक ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं ट्रेडिशनल और डिज़ाइनदार चीज़ों को ज्यादा पसंद करती हैं. इसलिए ही लाइटवेट सोने व चांदी की आकर्षक डिज़ाइन वाली राखियां तैयार की गई हैं, जो दिखने में काफी खूबसूरत हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोने व चांदी के दामों को देखते हुए इन्हें काफी लाइटवेट में तैयार किया गया है. चांदी की राखी जहां आपको ₹1500 में उपलब्ध हो जाएगी, वहीं सोने की राखी की कीमत ₹45000 से शुरू है.
युवाओं के लिए खास: गर्ल्स और बॉयज दोनों कर सकते हैं उपयोग
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से युवाओं को विभिन्न प्रकार के ब्रेसलेट अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, उन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोने व चांदी की ब्रेसलेट राखियां भी तैयार की गई हैं, जिनका उपयोग गर्ल्स और बॉयज दोनों ही कर सकते हैं. इनकी कीमत भी लाइटवेट होने के कारण काफी किफायती है. यही वजह है कि बहनें अपने भाइयों की कलाई के लिए इन राखियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. बताते चलें कि मेरठ सर्राफा बाजार स्थित विद्या ज्वेलर्स के ओनर प्रियांशु के अनुसार, सोने व चांदी की राखियों की डिमांड अन्य जनपदों में भी देखने को मिल रही है.
About the Author
Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ेंLocation :
Meerut,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 17:12 IST











