Last Updated:July 17, 2026, 10:08 IST
3 Idiots Is Not Sonam Wangchuk Story: सालों से यह चर्चा होती रही है कि आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ की कहानी या उसका मुख्य किरदार सोनम वांगचुक के जीवन से प्रेरित था. अब फिल्म में फंसुक वांगडू का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार आमिर खान ने इसे धारणा को पूरी तरह से गलत बताया है. ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं…
आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ को लेकर बात की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने एक सवाल के जवाब में सालों से चले आ रहे एक बहुत बड़े भ्रम को तोड़ दिया है. आमिर खान ने साफ शब्दों में कहा कि यह सोचना बिल्कुल गलत है कि उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के जीवन पर बनाई गई थी. आमिर ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि ये धारणा पूरी तरह से गलत है. आमिर के इस बयान ने एक बार फिर फिल्म की प्रेरणा को लेकर चल रही बहस को चर्चा में ला दिया है.
ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में बातचीत के दौरान आमिर खान ने साफ किया कि जब इस फिल्म की कहानी लिखी जा रही थी, तब फिल्म की टीम या उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी.आमिर खान ने कहा कि न तो व्यक्तिगत रूप से उन्हें जानते थे और न ही कहानी का उनसे कोई लेना-देना था.
‘चतुर रामलिंगम’ का दावा गलत
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब फिल्म में ‘चतुर रामलिंगम’ साइलेंसर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने एक वीडियो में कुछ अलग बात कही थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर खान ने सीधे तौर पर कहा कि ओमी वैद्य ने अपने वीडियो में जो भी दावा किया है, वह गलत है. आमिर ने दोहराया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से स्वतंत्र थी और रचनात्मक टीम लिखते समय वांगचुक के काम या उनके अस्तित्व से पूरी तरह अनजान थी. इसलिए ओमी का यह कहना कि फिल्म उनसे प्रेरित थी, सच्चाई से परे है.
ओमी वैद्य ने क्या कहा था?
ओमी वैद्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ओमी वैद्य ने खुद को ‘3 इडियट्स’ के चतुर और ‘द ऑफिस’ के सादिक के रूप में इंट्रोड्यूज करते हुए कहते हैं- ‘मैं बहुत कम ऐसे वीडियो बनाता हूं, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए. क्या आपको पता है कि ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान का किरदार ‘फुनसुख वांगडू’ असल जिंदगी के लद्दाखी इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? मैं उनसे मिल चुका हूं. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई शानदार काम किए हैं और वह बेहद विनम्र इंसान हैं.’ ओमी ने लोगों से अपील की कि वे सोनम वांगचुक के काम और उनके आंदोलन के बारे में जानकारी हासिल करें.
View this post on Instagram
सोनम वांगचुक की सेहत पर आमिर ने जताई चिंता
हालांकि, आमिर खान ने सोनम वांगचुक के सामाजिक कार्यों की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जो काम शिक्षा, पर्यावरण और लद्दाख के मुद्दों को लेकर कर रहे हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय है. आमिर ने सोनम वांगचुक की मौजूदा स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सोनम इन दिनों भूख हड़ताल पर बैठे हैं और उनकी सेहत लगातार गिर रही है. आमिर ने कहा कि कई लोग यह मानते हैं कि अब उन्हें अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए, क्योंकि उनकी सेहत सबसे ज्यादा अहम है.
भारतीय शिक्षा प्रणाली पर है ‘3 इडियट्स’
‘3 इडियट्स’ को लेकर आमिर खान के इस बयान के बाद अब एक बार फिर ‘3 इडियट्स’ और सोनम वांगचुक के बीच कथित संबंध को लेकर बहस तेज हो गई है. आपको बता दें कि ‘3 इडियट्स’ साल 2009 राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्ट फिल्म है. जिसमें, आमिर खान, आर. माधवन और शर्मन जोशी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म ने भारतीय शिक्षा प्रणाली की खामियों पर जोरदार बहस छेड़ी थी. फिल्म आज भी युवाओं को प्रेरित करती है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh











