रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए खुशखबरी, UP रोडवेज बस में 66 घंटे फ्री सफर

Last Updated:August 26, 2026, 20:16 IST

Free roadways bus service on Raksha Bandhan: लखीमपुर खीरी जिले में भी रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. जिले के लखीमपुर और गोला डिपो से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का संचालन होता है. पिछले साल इन दोनों डिपो की 200 से ज़्यादा बसों से महिलाओं ने रक्षाबंधन के दौरान यात्रा की थी. इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने की संभावना है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

लखीमपुरः रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. इस बार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 66 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की आधी रात तक जारी रहेगी. इस दौरान महिलाएं रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी. सबसे खास बात यह है कि इस बार महिलाओं के साथ उनका एक सहयात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा.

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है. इस दिन बड़ी संख्या में शादीशुदा महिलाएं अपने मायके पहुंचती है और भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है. ऐसे में त्योहार के समय बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. महिलाओं को अपने मायके पहुंचने में कोई परेशानी न हो और किराए का अतिरिक्त बोझ भी न पड़े, इसके लिए परिवहन निगम ने यह खास व्यवस्था की है.

लखीमपुर खीरी में भी पूरी तैयारी
लखीमपुर खीरी जिले में भी रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. जिले के लखीमपुर और गोला डिपो से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का संचालन होता है. पिछले साल इन दोनों डिपो की 200 से ज़्यादा बसों से महिलाओं ने रक्षाबंधन के दौरान यात्रा की थी. इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने की संभावना है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

एक सहयात्री को भी मिलेगा लाभ
इस बार की व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला के साथ एक सहयात्री भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेगा. इससे उन महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी जो अकेले लंबी दूरी की यात्रा करने में असहज महसूस करती है. महिला अपने साथ परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य सहयात्री को लेकर यात्रा कर सकेगी. रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ मायके जाती है. ऐसे में साथ में सहयात्री की सुविधा मिलने से यात्रा और आसान हो सकती है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय या दूसरे कस्बों तक जाने वाली महिलाओं के लिए यह व्यवस्था बहुत उपयोगी साबित हो सकती है.

लोकल 18 से बातचीत करते हुए रोडवेज डिपो प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि लखीमपुर डिपो की 95 बसों के माध्यम से महिलाएं यात्रा कर सकेंगी. जिसको लेकर चालक और परिचालक को जानकारी भी दे दी गई है.

About the Author

Manish Rai

Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…

और पढ़ेंLocation :

Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 20:16 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति