यशस्वी जायसवाल ने ठोकी 7वीं टेस्ट सेंचुरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड
Last Updated:October 10, 2025, 13:39 IST
Yashasvi Jaiswal century vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया.
Yashasvi Jaiswal century
नई दिल्ली: अपने दो साल के छोटे से करियर में यशस्वी जायसवाल ने सातवीं सेंचुरी ठोक दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 145 गेंद में सैकड़ा जमाया. लंच के बाद अर्धशतक पूरा करते ही इस खब्बू बल्लेबाज ने गियर शिफ्ट किया और रनगति बढ़ाई.
23 की उम्र तक सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी
सचिन तेंदुलकर-11
यशस्वी जायसवाल- 7*
रवि शास्त्री- 5
दिलीप वेंगसरकर- 5
50 मैच में 3 हजार रन पूरे
अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह मात्र 50 मैच में 3000 इंटरनेशनल रन पूरे कर गए. 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जायसवाल ने खुद को भारत के सबसे होनहार युवा बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर लिया है. उनका शांत स्वभाव और टेस्ट क्रिकेट में निरंतरता उन्हें अपने समकक्ष क्रिकेटर्स से अलग बनाती है.
साल 2025 में सबसे ज्यादा शतक
4 – शुभमन गिल (13 पारी)
3 – जो रूट (10 पारी)
3 – केएल राहुल (14 पारी)
3* – यशस्वी जायसवाल (14 पारी)
बाएं हाथ के भारतीय ओपनर्स के स्पेशल क्लब में एंट्री
इस उपलब्धि के साथ जायसवाल 3,000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले केवल चौथे भारतीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ वह सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए.
पहले एशिया कप और अब AUS दौरे पर नहीं मिली जगह
शानदार आईपीएल और फिर इंग्लैंड दौरे पर जोरदार खेल के बावजूद यशस्वी जायसवाल को हाल ही में एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. इस युवा सलामी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किए जाने पर भी खूब चर्चा हुई. ये फैसला उनके फैंस के लिए हैरानी भरा रहा.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2025, 13:39 IST










