मोहसिन नकवी फिर चुराएगा ट्रॉफी? पाकिस्तान क्रिकेट की इज्जत का कबाड़ होना तय!
Last Updated:September 07, 2026, 13:11 IST
दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया को लेकर एक बड़ा विवाद हो सकता है. ये विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को लेकर होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी महिला एशिया कप के फाइनल में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंच सकते हैं. ऐसे में अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है और ट्रॉफी जीतती है तो बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी
नई दिल्ली: मेंस टी20 एशिया कप 2025 में हुए ट्रॉफी विवाद को आप भूल तो नहीं गए. अगर भूल गए हैं तो फिर से वैसा ही ड्रामा देखने के लिए तैयार रहिए. क्योंकि एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी बेशर्मों की तरह ट्रॉफी को अपने पास रखने की तैयारी में है. दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में मोहसिन नकवी चीफ गेस्ट होंगे.
मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं और एशिया कप का आयोजन इसी संस्था के द्वारा किया जाता है. ऐसे में इसकी प्रबल संभावना है कि मोहसिन नकवी फाइनल में चीफ गेस्ट होंगे. दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक कदम दूर है. टीम इंडिया लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप ए में टेबल टॉपर है.
किसे होगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच?
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की टेबल टॉपर टीम इंडिया के साथ ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम भिड़ेगी. ग्रुप बी में श्रीलंका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और यूएई की टक्कर है. दोनों ही टीमों के पास 2-2 अंक हैं और उन्हें अभी अपने 1-1 लीग मैच और खेलने हैं. ऐसे में जो भी टीम जीत हासिल कर 4 अंक तक पहुंचेगी उसका सेमीफाइनल में भारत मुकाबला होगा.
टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की प्रबल संभावना
भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल में निश्चित रूप से एक हल्की चुनौती होगी. ऐसे में उसका फाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत है. फाइनल में टीम इंडिया के सामने श्रीलंका या फिर पाकिस्तान से ही भिड़ंत हो सकती है. ऐसी स्थिति में अगर टीम इंडिया एशिया कप में चैंपियन बनती है तो फिर ट्रॉफी एसीसी अध्यक्ष के द्वारा दी जाएगी, लेकिन इस बात की कम ही संभावना है कि भारतीय टीम पीसीबी चीफ के हाथों से ट्रॉफी लेंगी.
एशिया कप 2025 में क्या हुआ था?
एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया. इस खिताबी मुकाबले से कुछ दिन पहले ही पहलगाम आतंकी हमले में दर्जनों निर्दोष भारतीय हत्या कर दी गई थी, जिससे देश गुस्से में उबल रहा था. ऐसे में टीम इंडिया ने सबसे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटरों से हैंडशेक का बायकॉट किया और फाइनल में मैच के बाद टीम इंडिया के मैनेजमेंट ये फैसला किया कि अगर मोहसिन नकवी अपने हाथों से ट्रॉफी देते हैं इसका भी बायकॉट किया जाएगा और ऐसा ही हुआ.
भारतीय टीम की तरफ से बायकॉट किए जाने के बाद मोहसिन नकवी भी अपनी जिद पर अड़ गए कि वह अपने हाथों से ही ट्रॉफी देंगे. दोनों पक्षों के इस टकराव का नतीजा ये हुआ कि एसीसी चीफ होने के नाते नकवी ट्रॉफी को वापस लेकर चल गए, जिसके कारण पूरी दुनिया में उनका मजाक उड़ा था.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 07, 2026, 13:11 IST










