Last Updated:July 17, 2026, 08:26 IST
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने अपनी लेडी लव कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया. उन्होंने घर पर मने जश्न की एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कैटरीना को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस खास मौके पर विक्की ने अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हुए कैप्शन लिखा जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. दोनों का यह सादगी भरा और रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है.
ख़बरें फटाफट
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रोमांटिक अंदाज पर फिदा हुए फैंस.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पर मौके पर पति विक्की कौशल ने खास अंदाज में पत्नी बर्थडे विश किया है. उन्होंने एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है. एक्टर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर घर पर मनाए गए पत्नी के बर्थडे की झलक दिखाई, जिस पर अब कपल के फैंस से जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह कैटरीना को अपनी बाहों में प्यार से समेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके एक हाथ में केक का टुकड़ा है. वहीं, कैजुअल व्हाइट टॉप और डेनिम जैकेट पहने कैटरीना अपनी आंखें बंद कर मुस्कुरा रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में जन्मदिन के गुब्बारे और ‘हैप्पी बर्थडे कैटरीना’ का बैनर टंगा दिखाई दे रहा है.
View this post on Instagram
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को किया विश
तस्वीर के साथ विक्की कौशल ने बेहद प्यारा कैप्शन देते हुए हिंदी में लिखा, ‘जान का जन्मदिन’. साथ में उन्होंने दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही एक्ट्रेस को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे है.
साल 2021 में विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी
9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधने से पहले विक्की और कैटरीना ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था. राजस्थान के आलीशान सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हुई इस शादी में सिर्फ उनके बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. फंक्शंस के दौरान प्राइवेसी का इतना सख्त ख्याल रखा गया था कि शादी संपन्न होने के बाद ही इस जोड़े ने खुद अपनी ऑफिशियल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.
कैटरीना कैफ का फिल्मी करियर
कैटरीना कैफ ने 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे कामयाब कमर्शियल हीरोइनों में शुमार हो गईं. उन्होंने ‘बूम’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘नमस्ते लंदन’ से मिली, जिसने उन्हें इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित कर दिया. इसके बाद उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिखी और ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘न्यू यॉर्क’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘एक था टाइगर’, ‘जब तक है जान’, ‘धूम 3’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘भारत’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.
कैटरीना कैफ ने ब्यूटी ब्रैंड से बनाई पहचान
बताते चलें कि कैटरीना कैफ पिछली बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के अपोजिट नजर आई थीं. साल 2024 में रिलीज हुई मूवी में एक्ट्रेस की एक्टिंग की हर तरफ काफी तारीफ हुई. हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. फिल्मों से इतर कैटरीना ने ब्यूटी इंडस्ट्री में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. उनका कॉस्मेटिक ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) आज मार्केट में काफी सफल है.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
Source










