Last Updated:July 20, 2026, 19:31 IST
अन्नू कपूर हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते आए हैं. अब उन्होंने शाहरुख खान के आखिरी सुपरस्टार होने वाली बात पर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता है कि शाहरुख खान इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में बॉली को अक्सर ‘लास्ट सुपरस्टार’ कहा जाता है. खुद शाहरुख भी कई बार कह चुके हैं कि उनके बाद वैसी स्टारडम शायद देखने को नहीं मिलेगी. लेकिन अब दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने इस दावे पर अपनी अलग राय रखी है. उनका कहना है कि किसी भी कलाकार को फिल्म इंडस्ट्री का ‘आखिरी सुपरस्टार’ कहना सही नहीं है.
अन्नू कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कहीं जो चर्चा का विषय बन गईं. उन्हीं में से एक थी कि शाहरुख खान इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार कहलाएंगे. लेकिन अन्नू कपूर का कहना है कि इंडस्ट्री में किसी भी स्टार के बारे में ऐसा कहना गलत है, उन्हें ऐसा नहीं लगता.
अन्नू कपूर ने हाल ही में हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में पहले तो कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्होंने फिल्म डर में उनके साथ काम किया था. लेकिन बाद में खुद ही इस बात की ओर इशारा किया कि उस वक्त शाहरुख नए एक्टर थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि कितने ऐसे पुराने सितारे हैं, जिनकी जगह इडंस्ट्री में आए नए कलाकारों ने ली है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना के समय भी लोग कुछ इसी तरह बात किया करते थे. लेकिन उनके बाद कोई सुपरस्टार नहीं रहा.
राजेश खन्ना के जाने के बाद क्या अमिताभ बच्चन नहीं आए. उन्होंने बिग बी के अलावा लता मंगेशकर और आशा भोसले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ऐसे कई कलाकार है, जिन्होंने दशकों तक इंडस्ट्री में लोगों को अपना मुरीद बनाए रखा है.
शाहरुख के नाम पर उन्होंने कहा कि शाहरुख ने साल 1992 में अपने करियर की शुरुआत की. वह 34 साल से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए हुए हैं, उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने संघर्ष भी किया है.
लेकिन जब अन्नू ने सवाल किया गया कि क्या शाहरुख 2045 तक भी उतने ही प्रासंगिक रह पाएंगे, जितने आज हैं.इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता. शाहरुख के साथ काम करने वाली बात पर उन्होंने कहा कि मैंने डर के लिए महज 3 दिन शूटिंग की थी. इसलिए ज्यादा कुछ याद नहीं.
बता दें कि अन्नू कपूर ने तो ये तक कह दिया कि मेरा शाहरुख खान से कोई लेना-देना नहीं है. जब किसी से मेरा कोई लेना-देना नहीं होता, तो मैं उसके लिए सिर्फ दुआ और शुभकामनाएं ही रखता हूं. लेकिन’लास्ट सुपरस्टार’ वाली बात से मैं सहमत नहीं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










