यह मैच एक तरह से टी20 जैसा था… अफगानिस्तान को हराने के बाद बोले कप्तान गिल
Last Updated:June 13, 2026, 23:55 IST
Shubman Gill Statement: बारिश के कारण 25-25 ओवर के हुए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज के तूफानी शतक (102 रन) के बावजूद, डेब्यू करने वाले भारतीय गेंदबाज गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लेकर अफगानिस्तान को 194 रन पर रोक दिया. जवाब में, ‘मैन ऑफ द मैच’ कप्तान शुभमन गिल की नाबाद 84 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. जीत के बाद गिल ने दोनों युवा गेंदबाजों की जमकर तारीफ की.
शुभमन गिल ने जीत के बाद कहा कि यह मैच टी20 की तरह बन गया था.
नई दिल्ली.भारत ने डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 84 रन) के अर्धशतक से बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन आसमान साफ होने के बाद बेहतरीन ‘ड्रेनेज सिस्टम’ से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ. इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत के बाद कहा कि डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे ने अच्छा प्रदर्शन किया.
मैच के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘ यह एक तरह से टी20 मैच जैसा था. हमने अच्छी शुरुआत की, फिर गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन उसके बाद हमने मध्य और डेथ ओवरों में वापसी की.’ करियर का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लेकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई.
शुभमन गिल ने जीत के बाद कहा कि यह मैच टी20 की तरह बन गया था.
गिल ने कहा, ‘विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी. गुरनूर ने लेंथ और स्पीड का अच्छा इस्तेमाल किया, जो शानदार था. हर्ष ने पहले ओवर में 16 रन दिए, लेकिन उन्होंने गेंद को टॉसिंग करके प्रभावित किया. वनडे में मध्य ओवर बहुत जरूरी होते हैं. अगर हम गेंद से दबाव बनाकर मौके बनाएं और बल्लेबाजी में बिना विकेट गंवाए छह रन प्रति ओवर बनाएं तो यह बहुत अच्छा है.’
बरार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए. गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16 रन) के रन आउट होने के बाद 66 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी खेली. गिल ने छठे ओवर में जोखिम भरा एक रन लेने से इनकार कर दिया जिससे रोहित रन आउट हुए. केएल राहुल (19 गेंद में चार चौके, तीन छक्के से नाबाद 39 रन) ने चौका जड़कर 13 गेंद रहते भारत को जीत दिलाई और सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया. यह सीरीज भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों की शुरूआत है जिसमें खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










