नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर की रात एक जबरदस्त मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मैच में कभी पलड़ा साउथ अफ्रीका का भारी होता तो कभी भारतीय टीम पलटवार करती, लेकिन अंत में बाजी साउथ अफ्रीका के ही हाथ लगी. विशाखापट्टनम के एसीए वीसीए राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीकी महिलाओं ने सात गेंद पहले 252 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Women World Cup: अब पॉइंट टेबल पर कहां खड़ा भारत
मेजबान भारत की ये टूर्नामेंट में पहली हार थी. श्रीलंका और पाकिस्तान को हराने के बाद अब साउथ अफ्रीका से मैच गंवाने के बावजूद भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर बरकरार है. टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है फिर इंग्लैंड और भारत के बाद साउथ अफ्रीका का नंबर है. सारी टीम के खाते में तीन मैच में दो जीत और एक हार है, लेकिन फर्क नेट रनरेट से आया है.
ऋचा पर भारी पड़ी डिक्लर्क की पारी
भारत को 251 रन के स्कोर तक पहुंचाने में ऋचा घोष ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी, जिन्होंने 77 गेंद में 94 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका की ओर से डि क्लर्क ने अपने करियर की बेस्ट पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा 52 रन देकर 2 विकेट भी झटके.
महिला WC LIVE: रोमांचक मैच में हारा भारत
नेदिन डिक्लर्क के तूफानी अर्धशतक और क्लो ट्रायोन के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत के जबड़े से जीत छीन ली. 49वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर छक्के के साथ डि क्लर्क ने भारत को सात गेंद पहले तीन विकेट से हरा दिया.
IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को 3 ओवर में 23 रन चाहिए
47वें ओवर में डिक्लर्क ने क्रांति गौड़ को दो लगातार छक्के और एक चौके के साथ कुल 18 रन बटोर लिए. अब आखिरी तीन ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 23 रन चाहिए. भारत को हर हाल में डीक्लर्क का विकेट चाहिए.
IND W vs SA W: ट्रयोन 66 गेंद में 49 रन बनाकर आउट
मैच में एकबार फिर ट्वीस्ट आया है. स्नेह राणा की अपील को अंपायर ने ठुकराया तो डीआरएस लिया गया. रीव्यू में ट्रयोन आउट पाईं गईं. 66 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो गईं. फिफ्टी से एक रन से चूकीं और निर्णायक मोड़ पर उनका विकेट गिरा. 46 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर: 211/7
IND vs SA LIVE: आखिरी 5 ओवर में चाहिए 52 रन
मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. साउथ अफ्रीका का स्कोर 200/6 है. डीक्लर्क और ट्रयोन क्रीज पर सेट हो चुकीं है. आखिरी 30 गेंद में 52 रन की दरकार है.
साउथ अफ्रीका पर दबाव बढ़ता हुआ
लगातार विकेटों के बीच साउथ अफ्रीकी टीम की न सिर्फ रनगति कमजोर हुई है बल्कि भारतीय गेंदबाजों ने अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है. स्कोर 89/5 हो चुका है. 26 ओवर में साउथ अफ्रीका को 163 रन चाहिए.
साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा
पहला वर्ल्ड कप खेल रहीं श्रीचरणी ने मैच का पहला और साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा दिया. सिर्फ 81 रन पर आधी साउथ अफ्रीकी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
भारत को मिली चौथी सफलता
दीप्ति शर्मा ने अपनी ही गेंद पर एक शानदार रिटर्न कैच पकड़ा है. पूरे अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्होंने बॉश को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया.
LIVE: राणा ने उड़ाया काप का स्टंप
भारत को बहुत बड़ा विकेट मिल गया. लगातार तीन डॉट बॉल का दबाव मारिजान काप पर साफ नजर आया. स्नेह राणा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. 25 गेंद में 20 रन बनाकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इस तरह साउथ अफ्रीका ने 13.4 ओवर में 57 रन पर तीसरा विकेट गंवाया.
Women World Cup: साउथ अफ्रीका के 50 रन पूरे
11.4 ओवर में स्नेह राणा की गेंद पर चौके के साथ साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 रन हो चुका है. टीम ने जो विकेट जरूर गंवाए, लेकिन अब कप्तान वुल्फार्ट और मारिजान काप के बीच साझेदारी पनपती हुई.
IND vs SA LIVE: साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका
भारतीय महिला टीम ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. पावरप्ले के आखिरी ओवर में अमनजोत कौर ने सुन लुस को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों लपकवाया. इस तरह छह ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 20/2
साउथ अफ्रीका को पहला झटका, क्रांति का जादुई कैच
क्रांति गौड़ ने अपनी ही गेंद पर एक जादुई कैच लेते हुए साउथ अफ्रीका को पहला झटका दे दिया. तजमीन ब्रिट्स स्ट्रेट ड्राइव खेलना चाहती थी, लेकिन कंट्रोल नहीं रख पाई. अपनी ओर तेजी से आती गेंद पर उन्होंने फौरन रिएक्ट किया. तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर: 8/1
IND vs SA: साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू
भारत के 251 रन के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. पिछले मैच में तीन विकेट लेने वाली क्रांति गौड़ ने ओपनिंग ओवर की जिम्मेदारी संभाल ली है.
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 252 रन का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 251 रन पर आउट हो गई. भारत की तरफ से ऋचा घोष ने सर्वाधिक 94 रन बनाए जबकि प्रतीका रावल ने 37 रन की पारी खेली. स्नेह राणा ने 33 रन का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन ने तीन जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नादिन डि क्लर्क और मारिजेन कैप ने दो-दो विकेट चटकाए.
Richa Ghosh 77 गेंद में 94 रन बनाकर ऋचा घोष आउट
ऋचा घोष ने अपने करियर की बेस्ट पारी शायद सबसे मुश्किल वक्त के लिए बचा रखी थी. जब वह बैटिंग करने आई तो भारत 102 रन पर छह विकेट गंवा चुका था. आठवें नंबर पर आकर ऋचा ने पहले पारी संभाली और फिर कमजोर गेंदों पर जोरदार प्रहार किया. आखिरी ओवर में एक हाई फुल टॉस गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में वह कैच आउट हो गई. यह उनके करियर की सातवीं फिफ्टी थी. इसी के साथ उन्होंने हजार वनडे रन भी पूरे किए.
ऋचा घोष की धमाकेदार फिफ्टी
विपरित हालातों में ऋचा घोष ने शानदार फिफ्टी जमाई है. जब सारे दिग्गज बैटर्स एक के बाद एक पवेलियन की राह पकड़ चुके थे, तब ऋचा ने एक छोर संभाले रखा और चौके-छक्के के साथ काउंटर अटैक किया. भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया.
महिला WC LIVE: अमनजोत कौर भी आउट
153 रन पर भारत को सातवां झटका लगा है. ऋचा घोष के साथ अर्धशतकीय साझेदारी जमा चुकीं अमनजोत कौर 44 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गईं.
भारत ने 102 रन पर गंवाया छठा विकेट
स्पिनर्स के आगे भारतीय बैटर्स का टोटल सरेंडर देखने को मिल रहा है. जेमिमा रोड्रिगेज (0), कप्तान हरमनप्रीत कौर (9) के बाद दीप्ति शर्मा (4) भी आउट हो गईं. 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/6, अमनजोर कौर (0) और ऋचा घोष (0)
IND W vs SA W: मुश्किल में भारत, तीसरा विकेट गिरा
मीडियम पेसर सेखुखुने ने भारत का सबसे बड़ा विकेट ले लिया. सेट हो चुकीं ओपनर प्रतीका रावल 56 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो गईं. एक स्लोअर पर प्रतीका ने अपना विकेट गंवाया. इस तरह अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम अब मुश्किल में नजर आ रही हैं. धड़ाधड़ गिर गए तीन विकेट गिर चुके हैं. क्रीज पर दो नए बैटर कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज मौजूद.










