Last Updated:July 16, 2026, 19:32 IST
महादेव बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ की. उन पर ऐप के प्रचार और बेटिंग टिप्स देने का आरोप है. चलिए बताते हैं आखिर क्या मामला.
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ की है. उनसे रायपुर स्थित ED के जोनल ऑफिस में पूछताछ की गई. ईडी ने दावा किया था कि टीवी होस्ट कथित तौर पर बेटिंग ऐप का प्रचार करती और खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स देती नजर आती हैं.
ED के मुताबिक, शेफाली बग्गा का नाम खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़ा है. जांच एजेंसी का आरोप है कि खंजन ठक्कर भारत में ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स को चलाने और बढ़ावा देने वाले प्रमुख लोगों में शामिल है. जांच में उसे महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला नेटवर्क का अहम ऑपरेटर भी बताया गया है, जो वित्तीय लेनदेन संभालता था.
शेफाली बग्गा पर आरोप
ED का दावा है कि शेफाली बग्गा विदेशों, खासकर दुबई और लंदन से संचालित होने वाले बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं. जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे प्रमोशनल पेज और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें शेफाली कथित तौर पर बेटिंग ऐप का प्रचार करती और खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स देती नजर आती हैं.
शेफाली बग्गा का एक टेलीग्राम चैनल
जांच एजेंसी के मुताबिक, शेफाली बग्गा का एक टेलीग्राम चैनल भी है, जहां कथित तौर पर अवैध ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रमोशन और बेटिंग टिप्स साझा किए जाते थे.
वित्तीय लेनदेन की जांच जारी
फिलहाल ED मामले में उनसे पूछताछ कर रही है और डिजिटल सबूतों व वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है. जांच अभी जारी है और एजेंसी आगे की कार्रवाई के लिए तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
About the Author
VarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
Source










