महंगाई बढ़ने का फायदा गिना रहे थे मंत्री ओपी राजभर, पत्रकार ने दिया ऐसा जवाब, हो गए चुप

Last Updated:May 08, 2026, 09:04 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ओपी राजभर महंगाई के फायदे गिना रहे हैं. वहीं उनके इस बयान पर वहां मौजूद एक पत्रकार ने ऐसा जवाब दिया कि वह कुछ देर के लिए चुप हो गए.

ओपी राजभर का वीडियो वायरल.

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कई बार वह अपने बयान को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं तो कई बार उनके बड़बोलेपन के कारण खूब राजनीतिक हंगामा भी हुआ है. ओपी राजभर के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ओपी राजभर महंगाई को लेकर बयान दे रहे हैं, जिसपर वहां मौजूद एक पत्रकार ऐसा जवाब देता है कि एक बार के लिए कैबिनेट मंत्री राजभर चुप हो जाते हैं.

महंगाई को लेकर बयान दे रहे थे ओपी राजभर
एक कमरे में मौजूद पत्रकारों ने महंगाई को लेकर ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हर गांव में महंगाई बढ़ने से 20 से 25 मोटरसाइकिल हो गई है. हर गांव में 20 पर्सेंट फोर व्हीलर गाड़ी आ गई है. शहरों में 70 परसेंट-80 परेसेंट फोर व्हीलर गाड़ी हो गई है. तब रिपोर्टर ने कहा कि लोग हेलिकॉप्टर ले लेंगे अगर महंगाई और बढ़ जाए तो, ये आपका कहना है.

‘हम थोड़े कह रहे हैं’
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर कहते हैं कि हम थोड़े कह रहे हैं. जो लोग कह रहे हैं कि महंगाई है, तो महंगाई में इतना तगड़ा मोटरसाइकिल कौन खरीद रहे हैं. फिर पत्रकारों ने सवाल किया कि सरकार के इस एक्शन को आप बहुत सही मानते हैं तो उन्होंने कहा कि ठीक है इंटरनेशनल मार्केट में तेल का दाम बढ़ता है, गैस का दाम बढ़ता है तो यहां पर भी पूरे ही चांस होते हैं. दुनिया में तेल का दाम बढ़ता है तो हर देश में दाम बढ़ता है. कोई नई बात तो है नहीं.

तेल के बढ़ने वाले दाम पर ओपी राजभर ने दिया जवाब
इसके बाद फिर पत्रकारों ने सवाल किया कि बंगाल के रिजल्ट के बाद उम्मीद है कि तेल गैस के दाम बढ़ेंगे तो क्या लगता है आपको तो इस सवाल का जवाब देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि अब हम तो वहां के कैबिनेट में हैं नहीं की हम आपको बता दें, बढ़ेगा तो आप भी जान जाएंगे, हम भी जान जाएंगे. घटेगा तो हम भी जान जाएंगे, आप भी जाएंगे.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति