1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन, 32 साल पूरे होने पर फैंस को दिखाई उस पल की झलक

Last Updated:May 21, 2026, 13:47 IST

बॉलीवुड की ग्रेसफुल एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का बने हुए आज पूरे 32 साल हो चुके हैं. 21 मई 1994 को विश्व सुंदरी का ताज पहनकर उन्होंने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया था. इस बेहद खास और भावुक मौके पर सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर अपने उसी पुराने सफर की एक अनसीन थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. आइकॉनिक मुस्कान फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत नोट लिखकर पिछले तीन दशकों से लगातार प्यार और सपोर्ट देने के लिए अपने सभी फैंस और फिलीपींस का दिल से आभार जताया है.

ख़बरें फटाफट

सुष्मिता सेन साल 1994 में बनी थीं मिस यूनिवर्स.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने गुरुवार को अपने उस ऐतिहासिक पल को याद किया, जब उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था. इस गौरवशाली और यादगार पल को आज पूरे 32 साल हो चुके हैं. 21 मई 1994 को सुष्मिता ने इतिहास रचा था और वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. इस खास और बेहद भावुक मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और दिल खोलकर फैंस का आभार जताया.

उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया है, जिसमें वह बस में बैठकर फ्लाइट की ओर जाते हुए अपनी आइकॉनिक मुस्कान फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले 32 सालों से जो मुस्कान मेरे चेहरे पर बनी हुई है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं. मुझे ये एहसास कि मैं सच में बहुत खुशकिस्मत और आशीर्वादित हूं. इस खुशी की वजह आप सभी हैं. मेरे मिस यूनिवर्स बनने के 32 साल पूरे होने की शुभकामनाएं. फिलीपींस, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और वहां से मिला प्यार हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा. आप सभी को मैं दिल से बेहद प्यार करती हूं.’

सुष्मिता सेन ने शेयर कीं तस्वीरें.

साल 1994 में मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन

सुष्मित सेन ने ने मिस इंडिया 1994 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां ऐश्वर्या राय भी एक मजबूत प्रतियोगी थीं. सुष्मिता ने मिस इंडिया का ताज जीता और उन्हें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भेजा गया जबकि ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए भेजा गया. संयोग से, दोनों ही सुंदरियों ने अपने-अपने वैश्विक खिताब जीते.

दस्तक मूवी से की थी करियर की शुरुआत

सुष्मिता ने फिलीपींस में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 77 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया. इसके बाद अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से की थी. हालांकि, उन्हें डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म बीवी नंबर 1 (1999) से बड़ी सफलता मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने ‘आंखें’ (2002), ‘मैं हूं ना’ (2004) और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ (2005) जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति