CM योगी ने लाखों कामगारों को दिया बड़ा तोहफा, नए वेज बोर्ड गठन को मंजूरी

Last Updated:May 08, 2026, 09:25 IST

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रदेश में नए वेज बोर्ड गठन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने अपने इस वादे को पूरा करते हुए नया वेज बोर्ड गठित कर दिया है. सरकार के इस फैसले से लाखों कामगारों को फायदा होगा. बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी तय होगी.

ख़बरें फटाफट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए वेज बोर्ड गठन को दी मंजूरी

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लाखों कामगारों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने नए वेज बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कामगारों के वेतनमान में सुधार होगा. साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले दिनों नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने नए वेज बोर्ड के गतह्ण की बात कही थी.

अब नए वेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी दरों को तय किया जाएगा. सरकार का मानना है कि बोर्ड के गठन से श्रमिकों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि नए बोर्ड का गठन श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. बोर्ड विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों की वर्तमान स्थिति, जीवनयापन की लागत और उद्योगों की क्षमता को ध्यान में रखकर सिफारिशें करेगा. इससे न केवल मजदूरी निर्धारण अधिक व्यावहारिक बनेगा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो सकेगा.

कामगारों को मिलेगी राहत

यह कदम उन श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. नए वेज बोर्ड के माध्यम से न्यूनतम वेतन की समीक्षा नियमित रूप से हो सकेगी, जिससे कामगारों को समय-समय पर राहत मिलती रहेगी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसका प्रभावी अमल सुनिश्चित किया जाएगा. इस फैसले से राज्य में श्रम सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के श्रमिकों के लिए पिछले दिनों कई फैसले लिए. मसलन गोरखपुर और नोएडा में ESIC हॉस्पिटल और सस्ती कैंटीन की घोषणा की गई है. इसके अलावा 15 लाख मजदूरों के लिए 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ बीमा की भी घोषणा की गई है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति