उलटफेर से बचा उरुग्वे, सऊदी अरब के खिलाफ आखिरी 10 मिनट में बचाई लाज

Last Updated:June 16, 2026, 08:01 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दो बार की चैंपियन उरुग्वे की टीम सऊदी अरब के खिलाफ बाल बाल बची. आखिर के मिनटों में टीम ने गोल कर 1-1 से बराबरी हासिल की. सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवाइस ने उरुग्वे के हर वार के सामने दीवार की तरह गोलपोस्ट पर डटे रहे.

उलटफेर से बचा उरुग्वे, सऊदी अरब के खिलाफ आखिरी 10 मिनट में बचाई लाज

नई दिल्ली. सऊदी अरब ने फीफा वर्ल्ड कप में उरुग्वे की टीम को 1-1 की बराबरी पर रोकने में कामयाबी हासिल की. उरुग्वे की टीम लगातार हमले कर रही थी लेकिन मैच खत्म होने तक सऊदी डटी रही. ग्रीन फाल्कन्स ने 29 शॉट्स, 14 कॉर्नर और दूसरे हाफ में लगातार दबाव के बाद भी ग्रुप एच के अपने पहले मैच में बराबरी हासिल की. मार्सेलो बिएल्सा की टीम को जीत हासिल करने में नाकाम रही.

1930 और 1950 में वर्ल्ड कप जीतने वाली उरुग्वे की टीम ने मैच की शुरुआत फेवरेट की तरह की. पांचवें मिनट में ही मैक्सी अराउजो ने बॉक्स के किनारे से शानदार मूव बनाया. मोहम्मद अल ओवाइस ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोक लिया. उरुग्वे के पास बॉल पजेशन होने के बावजूद गोल के सामने उनकी फिनिशिंग कमजोर रही.

पहला झटका

सऊदी अरब के कोच जॉर्जियस डोनिस ने अपने खिलाड़ियों में जोश भरा और पहले हाफ के आखिर में उनकी टीम ने गोल कर बढ़त बना ली. मोतब अलहरबी ने मिडफील्ड से तेजी से मूव बनाते हुए खतरनाक फ्री-किक हासिल की. 41वें मिनट में मुसाब अलजुवैर के कॉर्नर पर मोहम्मद कन्नो ने सबसे ऊंची छलांग लगाई. फर्नांडो मुसलेरा ने हेडर को तो रोक लिया. अब्दुलइलाह अलअमरी ने रिबाउंड पर तेजी दिखाते हुए गोल कर सऊदी अरब को चौंकाने वाली बढ़त दिला दी. इस गोल से उरुग्वे की टीम शांत हो गई. चार साल पहले कतर में अर्जेंटीना पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद एक और बड़ा उलटफेर होने की उम्मीद जगी.

अल ओवाइस का कमाल

सऊदी अरब के शुरुआती गोल ने टीम की उम्मीद बढा दी. बिएल्सा ने हाफ टाइम में नए खिलाड़ियों को उतारा. उरुग्वे ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया, लगातार क्रॉस और अटैक के साथ सऊदी बॉक्स पर दबाव बनाया. सऊदी गोलकीपर बार-बार शानदार बचाव करते रहे और टीम को मैच में बनाए रखा. उरुग्वे ने मैच में 57 फीसदी पजेशन, 29 शॉट्स, 11 टारगेट पर शॉट्स और 14 कॉर्नर लिए लेकिन फिर भी अल ओवाइस की शानदार परफॉर्मेंस के आगे वे गोल नहीं कर सके.

अल ओवाइस की दीवार टूटी

आखिरकार 10 मिनट बाकी रहते दबाव रंग लाया. वीनास ने एक बार फिर बॉक्स में सबसे ऊंची छलांग लगाई और अल ओवाइस ने फिर बचाव किया. इस बार रिबाउंड अराउजो के पास पहुंचा. विंगर ने बॉल को अपने कंट्रोल में लिया और गोल कर दिया. उरुग्वे ने जीत की उम्मीद में आखिरी मिनटों में लगातार हमले किए, लेकिन सऊदी अरब की टीम टूटी नहीं. फेडेरिको वाल्वर्डे और जोस मारिया गिमेनेज ने भी जोरदार शॉट्स लगाए, लेकिन अल ओवाइस ने फिर शानदार बचाव कर मैच को बराबरी पर खत्म किया.

About the Author

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति