Last Updated:June 16, 2026, 07:23 IST
FIFA World Cup 2026: बेल्जियम की टीम फीफा वर्ल्ड कप में मिस्र के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बच गई. रोमेलु लुकाकु ने महज 28 सेकंड में मैच का पासा पलट दिया. मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ और मिस्र के जीत का सपना टूट गया.
28 सेकंड में पलटा मैच…बेल्जियम के लुकाकू ने मिस्र के खिलाफ किया चमत्कार
नई दिल्ली. रोमेलु लुकाकु ने बेल्जियम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक शुरुआत से बचा लिया. स्ट्राइकर के मैच उतरते ही मुश्किल में दिख रही टीम ने नतीजा पलट दिया. इस एक खिलाड़ी ने टीम के लिए गोल किया और बेल्जियम को ग्रुप जी में मिस्र के खिलाफ 1-1 की बराबरी दिला दी. नापोली के फॉरवर्ड लुकाकु को मैदान में उतरने के बाद सिर्फ 28 सेकंड लगे मुकाबले का रुख बदलने में. उन्होंने मोहम्मद हनी से आत्मघाती गोल करवा दिया. इसने इमाम अशूर के पहले हाफ में किए गए गोल की बढ़त को 1-1 में बदल दिया.
बेल्जियम की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में मिले इस एक अंक से राहत की सांस ली. वहीं यह नतीजा मिस्र के निराश करने वाला रहा. टूर्नामेंट को जीतने की दावेदार बेल्जियम को मिस्र ने लंबे समय तक मुकाबले में पीछे रखा. आखिर के मिनटों तक विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के करीब था. सिर्फ 28 सेकंड ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.
मिस्र ने किया प्रभावित
मैच से पहले फोकस बेल्जियम की स्टार खिलाड़ियों पर था लेकिन मुकाबले मिस्र बेहतर और खतरनाक नजर आई. होस्सम हसन का मोहम्मद सलाह को बीच में खेलने का फैसला कारगर रहा. मिस्र के आक्रामक खिलाड़ियों की मूवमेंट को बेल्जियम रोकने में नाकाम रहा. सलाह ने पहले गोल में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने अशूर को पास दिया. 19वें मिनट में थिबाउट कोर्टुआ को छकाकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया.
लुकाकु ने बदला खेल
ब्रेक के बाद बेल्जियम ने सुधार किया लेकिन दबाव को साफ मौके में बदलने में संघर्ष जारी रहा. कोर्टुआ ने मोस्टफा जीको और सलाह के शॉट्स रोककर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा. मिस्र काउंटर अटैक पर बढ़त बढ़ाने की कोशिश कर रहा था. बेल्जियम के हमले में फोकल प्वाइंट की कमी थी, लेकिन लुकाकु के आने से खेल का रुख तुरंत बदल गया. थॉमस मेन्यर की क्रॉस मिस्र के पेनल्टी एरिया में हलचल मचा गई. लुकाकु के दबाव में हनी ने गेंद को अपने ही गोल में डाल दिया. बराबरी का गोल बेल्जियम को आखिरकार मोमेंटम दिला गया.
मिस्र का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जबकि बेल्जियम 21 जून को ग्रुप जी के दूसरे मैच में ईरान से भिड़ेगा.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










