कसी हुई कहानी और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट, ऑडियंस ने ‘दृश्यम 3’ को बताया मास्टरपीस

नई दिल्ली. सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. उनकी ‘दृश्यम 3’ आज यानी 21 मई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस मूवी साथ एक बार फिर मोहनलाल अपने कल्ट किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी को देखने के लिए थिएटर्स में भीड़ लग गई है. लोग ‘दृश्यम 3’ की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं.

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के शुरुआती रिव्यू आने शुरू हो गए हैं, जो यह साफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है. किसी फिल्म की कसी हुई कहानी की तारीफ की है तो किसी ने मोहनलाल की दमदार एक्टिंग की.

‘दृश्यम 3’ में हैरान कर देने वाला ट्विस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘दृश्यम 3 में वो सब कुछ है जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे थे, बल्कि यह उससे भी कहीं बढ़कर है. फिल्म की कसी हुई कहानी, हैरान कर देने वाले ट्विस्ट, गहरे इमोशंस और मोहनलाल का धांसू अंदाज सीधे दिल में उतर जाता है. फिल्म का हर एक सीन आपको स्क्रीन से बांधे रखता है और इसका क्लाइमैक्स तो होश उड़ा देने वाला है. यह बेहतरीन सिनेमा का यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर सोना उगल दिया है.’

इंटरवल तक फिल्म पकड़ लेती है रफ्तार

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दृश्यम 3 का फर्स्ट हाफ बढ़िया है. कहानी में थोड़ा ड्रामा ज्यादा है, लेकिन इंटरवल आते-आते कहानी रफ्तार पकड़ लेती है और कुछ बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. हालांकि, कुछ ट्विस्ट शायद थोड़े अजीब लगें, पर कहानी आपको बांधे रखती है. फिल्म कितनी बड़ी हिट होगी, यह अब पूरी तरह इसके सेकेंड हाफ पर डिपेंड करता है. आगे क्या सरप्राइज मिलने वाला है, मैं यह देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं.’

कमाल के लगे सुपरस्टार मोहनलाल

वहीं एक और यूजर का कहना है, ‘मोहनलाल हमेशा की तरह इस बार भी कमाल के लगे हैं, एकदम शांत, शातिर और अपने किरदार पर पूरी पकड़. फिल्म में फैमिली वाले सीन काफी रीयल और अच्छे लगते हैं. डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने कहानी को धीरे-धीरे और बड़ी ही समझदारी से आगे बढ़ाया है, जिससे किरदारों के इमोशंस खुलकर सामने आते हैं. कई मायनों में यह दृश्यम 2 के फर्स्ट हाफ से भी बेहतर है. इंटरवल तक भले ही कोई बड़ा धमाका न हो, लेकिन सस्पेंस बराबर बना रहता है. इंटरवल ब्लॉक में एक तगड़ा ट्विस्ट आता है, जो आपको सेकेंड हाफ के लिए पूरी तरह हुक कर देता है. फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए.’

साल 2013 में आई फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 

साल 2013 में जब इस फ्रेंचाइजी पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल देगी. इसके बाद साल 2021 में इसका दूसरा पार्ट आया. पिछले कुछ सालों में इस फ्रेंचाइजी की कामयाबी को देखते हुए इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रीमेक किया गया. अगर हिंदी रीमेक की बात करें, तो इसका तीसरा पार्ट 2 अक्टूबर में रिलीज होगा जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति