भारत से मिली शर्मनाक हार पर गुस्से में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

होमखेलक्रिकेट

भारत से मिली शर्मनाक हार पर गुस्से में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

Last Updated:June 14, 2026, 23:08 IST

Fatima Sana angrily: भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत के 170 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रन पर ही ढेर हो गई. इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का दर्द छलक उठा.उन्होंने बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को हार की बड़ी वजह बताया. साथ ही, कप्तान ने मैदान पर अहम मौके गंवाने के लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आड़े हाथों लेते हुए हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ा.

पाकिस्तानी कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को जमकर कोसा.

नई दिल्ली. भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के एक बेहद रोमांचक और बड़े मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी. एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और महज 17 ओवरों में 106 रन पर ही ढेर हो गई. भारत के हाथों मिली इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का दर्द छलक उठा. उन्होंने मैच के बाद बेहद कड़े शब्दों में अपनी टीम की कमियों को उजागर किया और हार का ठीकरा किसी और पर नहीं, बल्कि अपनी ही टीम के बल्लेबाजों और सीनियर खिलाड़ियों के सिर पर फोड़ा.

मैच के बाद फातिमा सना (Fatima Sana) ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गहरी निराशा व्यक्त की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बल्लेबाजों के खराब रवैये के कारण ही टीम को इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा. फातिमा ने कहा, ‘हमारा बल्लेबाजी क्रम बेहद निराशाजनक रहा. हमें अपनी बल्लेबाजी में बहुत सुधार करने की जरूरत है क्योंकि अभी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है.’

पाकिस्तानी कप्तान ने अपने खिलाड़ियों को जमकर कोसा.

कप्तान का सबसे बड़ा गुस्सा टीम के सीनियर खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन पर निकला. मैच के दौरान पाकिस्तान की फील्डिंग बेहद साधारण रही और कई महत्वपूर्ण मौके गंवाए गए। इस पर बात करते हुए सना ने कड़े लहजे में कहा, ‘कैच ही मैच जिताते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे सीनियर खिलाड़ियों ने ही मैदान पर कैच छोड़े. अगर सीनियर खिलाड़ी ही ऐसा करेंगे, तो मैच जीतना नामुमकिन हो जाता है. हमें अपनी गेंदबाजी और कैचिंग दोनों विभागों में तुरंत सुधार करना होगा.’

पॉवरप्ले में मिली अच्छी शुरुआत को गंवाया
फातिमा सना ने माना कि मैच के शुरुआती हिस्से में उनकी टीम ने दबदबा बनाया था, लेकिन बाद में टीम पूरी तरह बिखर गई। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बुरी नहीं थी. पाकिस्तान ने बल्ले और गेंद दोनों से पॉवरप्ले में अच्छा खेल दिखाया. पॉवरप्ले के बाद अचानक पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप ताश के पत्तों की तरह ढह गई. कप्तान के अनुसार, टीम आखिरी के कुछ ओवरों तक खेल में बनी हुई थी, लेकिन अंतिम क्षणों में टीम बेहद लापरवाह हो गई. फातिमा ने मैदानी रणनीति की एक और खामी का जिक्र करते हुए कहा कि एक अतिरिक्त फील्डर का 30-यार्ड सर्कल के अंदर आ जाना भी टीम के लिए भारी पड़ा, जो शायद क्रीज पर मौजूद लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन (बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी) को न संभाल पाने की वजह से हुआ.

‘यह एक युवा टीम है, जल्द सीखेंगे सबक’
इतनी बड़ी हार और सीनियर खिलाड़ियों की गलतियों के बावजूद कप्तान फातिमा सना ने अपनी टीम का हौसला बनाए रखने की कोशिश की. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस हार से टीम को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. फातिमा ने अंत में कहा, ‘यह एक युवा टीम है और वे समय के साथ इन गलतियों से सीखेंगे. हम जल्द से जल्द अपनी रणनीतियों को मैदान पर सही तरीके से लागू करने की कोशिश करेंगे ताकि अगले मैचों में दमदार वापसी की जा सके.’ फिलहाल इस करारी हार ने पाकिस्तान की राह मुश्किल कर दी है, वहीं भारत ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति