Ayodhya Ram Mandir Donation Row Live : राम मंदिर दान गबन मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 13 घंटे की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने से पहले ही पुलिस वापस जेल लेकर पहुंच गई है. इस छोटी सी रिमांड के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने अविनाश से सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक ब्रेजा कार बरामद की है, जिसके अंदर से मामले से जुड़े कई अहम सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है. जांच टीम ने अविनाश के अयोध्या स्थित आवास के साथ-साथ उन ठिकानों पर भी सघन छापेमारी की, जहां चोरी का पैसा बांटा जाता था. गौरतलब है कि पुलिस ने इसी आरोपी के पास से 20 लाख रुपये नकद रिकवर किए थे. अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि गबन के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने और बाकी पैसों की रिकवरी के लिए अयोध्या पुलिस जल्द ही अविनाश शुक्ला को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
Ram Mandir Daan Chori Live: 13 घंटे की रिमांड में बड़ा खुलासा, आरोपी अविनाश की कार से लाखों की ज्वेलरी बरामद
Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर दान गबन मामले में जांच कर रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. 13 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से हुई कड़ी पूछताछ के बाद, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसकी गाड़ी से लाखों रुपये की ज्वेलरी (आभूषण) बरामद की है. चंदे की चोरी की रकम से खरीदी गई कार और 20 लाख रुपये नकद के बाद, अब लाखों के आभूषणों की इस बड़ी रिकवरी ने गबन के इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है, जिसके आधार पर पुलिस अब अपनी आगे की जांच और जब्ती की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ा रही है.
Ram Mandir Daan Chori Live: ‘ट्रस्ट दे इस्तीफा, नहीं तो भगवान करेंगे कार्रवाई’, हिंदू महासभा ने दी चेतावनी
Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी और विवादों को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है. मेरठ में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ट्रस्ट के लोगों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और मंदिर का प्रबंधन हिंदू महासभा को सौंप देना चाहिए. उन्होंने इसे भगवान श्रीराम का प्रकोप बताते हुए याद दिलाया कि 1949 में राम मंदिर की नींव रखने, मूर्ति स्थापना करने और सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ने में हिंदू महासभा के 11 मूल लोगों का ही योगदान था, लेकिन आज उनकी घोर उपेक्षा हो रही है. शर्मा ने दावा किया कि उन्होंने दो साल पहले इस भूल सुधार के लिए चंपत राय को पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, और अब उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को पत्र लिखा है. महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य मदन ने सीएम योगी के कार्यों की सराहना की, लेकिन चेतावनी दी कि अगर मंदिर में उन 11 महापुरुषों के नाम नहीं लिखे गए, तो यह नैतिक और ऐतिहासिक भूल होगी तथा भविष्य में भगवान राम का और अधिक प्रकोप व जटिल विपत्तियां झेलनी पड़ सकती हैं.
Ram Mandir Daan Chori Live: अविनाश की निशानदेही पर कार बरामद, आज रात खत्म होगी रिमांड
Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला, जिसकी पुलिस कस्टडी रिमांड आज रात 10 बजे खत्म हो रही है, की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदी गई एक कार बरामद कर ली है. गौरतलब है कि अविनाश पिछले एक साल से बैंक की आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत मंदिर का चढ़ावा गिनने के काम में तैनात था और इसी जिम्मेदारी का फायदा उठाकर उसने दान के पैसों का गबन किया. पुलिस अब इस अहम बरामदगी और रिमांड के दौरान पूछताछ में मिले अन्य सुरागों के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
Ram Mandir Daan Chori Live: बैंक कर्मचारी गगनदीप और रत्नेश ने दान चोरी में क्या खोले राज, तुरंत होटल पहुंच गई SIT
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर धन गबन मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कड़ियां जोड़ने में जुटी है. राम जन्मभूमि परिसर में जांच-पड़ताल करने के बाद अभी सरयू अतिथि गृह (होटल) पहुंची है. आज की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसआईटी ने बैंक कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की. मंदिर भवन व जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तमाम अहम दस्तावेजों को खंगाला. जांच टीम को बैंककर्मियों से हुई इस पूछताछ में कई पैसों की हेरफेर की जानकारी मिली हैं. जांच अधिकारिओं ने बैंक कर्मचारी गगनदीप और रत्नेश से कड़ाई से पूछताछ की, तो कई राज बाहर आए.
Ram Mandir Daan Chori Live:14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने उगले राज
Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या में राम मंदिर धन गबन मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस रिमांड पर आए मुख्य मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान उस गुप्त जगह की निशानदेही की है, जहां पैसों की बंदरबांट होती थी. यह स्थान 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट स्थित है, जहां अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, कमलेश पांडेय और टीनू यादव समेत सभी आठों आरोपी लूटे गए पैसों का बंटवारा करते थे. न्यूज़ 18 की टीम ने भी उस घटनास्थल का जायजा लिया जहां पुलिस अविनाश को लेकर पहुंची थी. पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि पैसों के बंटवारे के साथ-साथ आरोपियों ने इसी जगह पर कुछ कीमती वस्तुएं भी छिपाकर रखी थीं, जिन्हें पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद (रिकवर) कर लिया है.
Ram Mandir Daan Chori Live: वाराणासी में वकीलों का प्रदर्शन, अब काशी विश्वनाथ धाम के अधिकारियों की संपत्ति जांच की उठी मांग
Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद अब वाराणसी में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है. अधिवक्ता नित्यानंद राय के नेतृत्व में वकीलों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर जोरदार प्रदर्शन किया है, जिसमें काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद से पिछले पांच वर्षों में मंदिर प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों, सरकारी व प्राइवेट कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों की आय व संपत्ति की गहनता से जांच करने की मांग की गई है. वकीलों ने अपने ज्ञापन में यह भी मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के 14 मार्च 1997 के आदेश की मंशा के अनुरूप श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का गठन किया जाए और प्रबंधन से जुड़े हर व्यक्ति का नाम, पता व आय सार्वजनिक हो. इसके अलावा, दर्शन व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गर्भगृह के चारों प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनका सार्वजनिक रूप से डिस्प्ले करने की भी मांग उठाई गई है, ताकि आम जनता देख सके कि कौन लोग किसे और किस तरह से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करा रहे हैं.
Ram Mandir Daan Chori Live: ‘राम के नाम पर चोरी करने वाले जनता का क्या भला करेंगे’, मिर्ज़ापुर में सपा सांसद सनातन पांडेय का भाजपा पर तीखा प्रहार
Ram Mandir Daan Chori Live: मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ मामले और देश के मौजूदा सियासी हालात को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज देश का जो माहौल बन गया है, उसमें अगर ये लोग चुनाव लड़ेंगे तो जनता इनसे पाई-पाई का हिसाब लेगी. चंदा चोरी की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए सपा सांसद ने कहा कि इस कृत्य से हर सच्चा सनातनी आहत है; जो लोग भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी कर सकते हैं, वे आम जनता का क्या ही भला करेंगे. पांडेय ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके कार्यालय में यह साजिश रची जा रही थी कि कैसे बड़े लोगों और असली दोषियों को बचाकर झाड़ू लगाने वालों और ड्राइवरों को इस मामले में फंसाया जाए. इसके अलावा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि यदि ओवैसी को भारत के संविधान की रक्षा करनी है, तो उन्हें खुलकर भाजपा के खिलाफ आना होगा. वहीं, गठबंधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति या दल लोकतंत्र में विश्वास रखता है, उसका उनके साथ हमेशा स्वागत है.
Ram Mandir Daan Chori Live: दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था की मांग
Ram Mandir Daan Chori Live: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रामलला मंदिर के दान पात्र से हुई चोरी की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और घोर निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा को गहरी ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, समर्पण और बलिदान से बना यह भव्य मंदिर संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था का सर्वोच्च केंद्र है, इसलिए इस घटना से पूरा संघ आहत है. आरएसएस ने ट्रस्ट की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) जांच का समर्थन करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. इसके साथ ही, संघ ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से यह अपेक्षा जताई है कि वह इस घटना को असाधारण मानते हुए मंदिर प्रबंधन और संचालन की सभी कमियों को दूर करे और एक निर्दोष व पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था स्थापित करे, ताकि वर्तमान भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके. अंत में, संघ ने संपूर्ण हिंदू समाज से आह्वान किया है कि वे इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें, ताकि हिंदू और राष्ट्र विरोधी ताकतें इस घटना का अनुचित लाभ उठाकर धर्म व समाज को बदनाम करने के अपने षड्यंत्रों में किसी भी कीमत पर सफल न हो सकें.
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर दान विवाद पर विनय कटियार का दोटूक बयान, बोले- गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
राम मंदिर दान विवाद: राम मंदिर दान विवाद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा कि राम मंदिर में किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और जांच पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. चंपत राय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अलग विषय है और उन्हें उनके इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम मामले में जोड़े जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि SIT जांच में उन्हें बेवजह घसीटा जा रहा है. पीएम मोदी से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूरत होगी तो बात होगी.
सपा सांसद का BJP पर हमला, बोले- ‘सिक्योरिटी एजेंसी से ट्रस्ट का सीधा कनेक्शन’
राम मंदिर दान विवाद: राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी वाराणसी की सैनिक सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े हैं और इस एजेंसी का सीधा संबंध राम मंदिर ट्रस्ट से है. वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी एजेंसी का मालिक भाजपा से जुड़ा रहा है और विधायक प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुका है, इसलिए भाजपा को इस मामले पर जवाब देना चाहिए. मनोज पांडे द्वारा सपा पर लगाए गए आरोपों को उन्होंने निराधार बताते हुए कहा कि यह “आकाश पर थूकने” जैसी बात है.
राम मंदिर दान चोरी केस: श्रद्धालुओं का भरोसा डगमगाया
Ram Mandir Daan Chori : मंदिर आने वाले कई श्रद्धालुओं ने कहा कि इस घटना के बाद उन्होंने दान नहीं किया. उनका कहना है कि यदि दान का सही इस्तेमाल नहीं होगा तो वे गरीबों, अस्पतालों या जरूरतमंदों की मदद करना ज्यादा बेहतर समझेंगे. हालांकि कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान राम के नाम पर दान देना उनका धर्म है और यदि किसी ने उस धन का दुरुपयोग किया है तो उसे भगवान स्वयं दंड देंगे.
Ram Mandir Daan Chori : महंत नृत्य गोपाल दास से सीएम योगी मिले.
महंत नृत्य गोपाल दास से सीएम योगी मिले.
राम मंदिर दान चोरी केस: पीएम मोदी से विनय कटियार ने की बात
Ram Mandir Daan Chori : बीजेपी नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा कि यह स्पष्ट है कि धन का गबन किया गया है. मैंने इस मामले पर मोदी जी से बात की है. उन्होंने बताया कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जाएं.
Ayodhya Ka Ram Mandir : यह पाप नहीं महापाप, दोषियों को मिलेगा कठोर दंड: धीरेंद्र शास्त्री
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी : राम मंदिर दान चोरी मामले पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मंदिर के दान में चोरी करना केवल पाप नहीं, बल्कि महापाप है. शास्त्री ने कहा कि इस मामले के दोषियों को भगवान के साथ-साथ कानून भी कठोर दंड देगा. उन्होंने एसआईटी की जांच और सरकार की कार्रवाई पर पूरा भरोसा जताया. साथ ही संतों, मठों और मंदिरों की आस्था को कमजोर करने वाले सुनियोजित षड्यंत्रों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
Ram Mandir Daan Chori : अविनाश शुक्ला का हुआ मेडिकल
राम मंदिर दान चोरी : राम मंदिर दान गबन मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला को डिमांड में कर पुलिस लाइन अस्पताल गई. यहां आरोपी का मेडिकल हुआ. मेडिकल के बाद एसओजी ने विवेचक आशुतोष तिवारी के मौजूदगी में पुलिस लाइन में ही की पूछताछ. पुलिस लाइन से अविनाश शुक्ला को विवेचक अपने साथ लेकर हुए रवाना. प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो सकते हैं विवेचक. प्रतापगढ़ से जुड़ रहे हैं राम मंदिर दान गबन के तार.
Ram Mandir Donation Scam : चैट से हुआ चोरी का बड़ा खुलासा
आरोपियों के मोबाइल फोन से बड़ा खुलासा हुआ है. उनकी चैट से सब सच सामने आ गया है. टिन्नू को ज्वैलरी रखने की जिम्मेदारी दी गई थी. चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर हुई थी चैट.
Ram Mandir Donation Row: आरोपी अविनाश शुक्ला से SOG की पूछताछ तेज
राम मंदिर दान चोरी मामला: राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस लाइन स्थित SOG कार्यालय में लगातार पूछताछ की जा रही है. विवेचक उसके मोबाइल चैट के आधार पर कई अहम बिंदुओं पर सवाल-जवाब कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, चैट से जांच को आगे बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. पूछताछ के बाद पुलिस अविनाश शुक्ला को उसके पैतृक आवास ले जाकर साक्ष्य जुटाने की तैयारी में है. साथ ही उसकी एक चार पहिया गाड़ी की भी तलाश की जा रही है, क्योंकि जांच एजेंसियों का मानना है कि वाहन से गबन से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं.
राम मंदिर दान चोरी केस: सैलरी नहीं, दान के पैसों से चलता था खर्च! बैंक खातों ने खोले कई राज
Ram Mandir Daan Chori : राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच में आरोपियों के बैंक खातों से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक, कई आरोपियों ने महीनों तक अपने बैंक खातों से वेतन की रकम नहीं निकाली. मानना है कि आरोपी अपने रोजमर्रा के खर्च कथित तौर पर दान के गबन की रकम से चला रहे थे, इसलिए 17 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन को हाथ तक नहीं लगाया. बैंक ट्रांजैक्शन और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है. पुलिस इन तथ्यों को अन्य साक्ष्यों से मिलाकर पूरे नेटवर्क और धन के इस्तेमाल की पड़ताल में जुटी है.
Ram Mandir Dan Chori : व्हीलचेयर चालकों पर शिकंजा कसेगी एसआईटी
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राम मंदिर में व्हीलचेयर चलाने वाले चालकों के पास भी बड़ी संपत्ति है. व्हीलचेयर ड्राइवर के पास चार पहिया वाहन हैं. यहां तक कि सोना और जमीन भी खरीदी है. अब व्हीलचेयर चलने वाले चालकों की जांच की जाएगी.
हर महीने आता है करोड़ों का चढ़ावा
राम मंदिर में हर महीने औसतन 4 से 5 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है. हालांकि चोरी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट का कहना है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दान की राशि पर इसका कितना असर पड़ा है.










