मम्मी सिक्का… सुनते ही खजाने के बुन लिए सपने, टूट पड़े मलबे पर, फिर जो हुआ

Last Updated:July 03, 2026, 14:02 IST

आज के समय में हर किसी को अमीर बनना है. ऐसे में अगर खजाना मिलने की बात किसी को पता चले तो स्वाभाविक है कि इंसान उसे पाने के लिए दौड़ेगा ही. झांसी में भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक बच्ची को मिट्टी में पुराना सिक्का मिला. देखते ही देखते खबर फैल गई कि यहां खजाना दबा है. फिर क्या था महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, हर कोई मलबे में अपनी किस्मत तलाशने पहुंच गया.

पुराने सिक्के मिले.

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बड़ी दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां एक बच्ची को खेलते हुए मिट्टी में सफेद धातु का एक पुराना सिक्का मिला. वो चिल्लाते हुए घर पहुंची और बोली- मम्मी-पापा मुझे देखो क्या मिला है. जैसे ही परिजनों ने सिक्के को देखा तो वो उसके साथ मौके पर पहुंचे और खुदाई शुरू कर दी. वहीं, जब लोगों को इस बारे में पता चला तो लोग भी बिना सोचे समझे दौड़ पड़े. बेचारी पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा.

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का मामला है. जैन मंदिर के सामने एक मकान में खुदाई का काम चल रहा था. खुदाई से निकली मिट्टी को तालापुरा स्थित तालाब के पास डाला जा रहा था. वहीं, पास में एक छोटी सी बच्ची मिट्टी से खेल रही थी. तभी उसकी नजर एक सफेद धातु पर पड़ी. उसने उठाकर देखा तो चांदी का पुराना सिक्का निकला. वो तुरंत परिजन के पास पहुंची.

उसने घरवालों को बताया कि उसे सिक्का मिला है. सिक्का देखते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों को भी इस बारे में बताई. अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाने लगे तो उन्हें भी चांदी और देखने में सोने जैसे कुछ पुराने सिक्के मिले. देखते ही देखते यह खबर पूरे चिरगांव कस्बे में आग की तरह फैल गई.

फिर तो पूरे इलाके के लोग टूट पड़े और मिट्टी में हाथ डालकर चांदी के सिक्के तलाश करने लगे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया. पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने सिक्के मिले हैं और वे किस काल के हैं. चिरगांव थाना प्रभारी राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने सिक्के मिले हैं और वे किस काल के हैं. खुदाई का काम बंद करा दिया गया है. मौके पर फोर्स तैनात है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Jhansi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति