‘चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें’, अफवाहों के बीच अमिताभ का रहस्यमयी वार

Last Updated:May 20, 2026, 08:30 IST

Amitabh Bachchan Cryptic Post: सोशल मीडिया पर अचानक अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहें उड़ने लगीं और देखते ही देखते फैन्स की चिंता बढ़ गई. लेकिन बिग बी ने न कोई सफाई दी, न किसी पर सीधे निशाना साधा. उन्होंने बस अपने ब्लॉग पर कुछ रहस्यमयी लाइनें लिखीं और इंटरनेट पर हलचल मच गई.’चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें’ जैसी पंक्तियों को लोग अफवाह फैलाने वालों पर तंज मान रहे हैं. 83 साल के अमिताभ बच्चन का यह अंदाज किसी फिल्मी डायलॉग से कम नहीं लगा. बिना नाम लिए, बिना शोर मचाए बिग बी ने ऐसा संदेश दिया कि अब हर कोई उन्हीं की पोस्ट का मतलब खोजने में जुटा है.

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों से अमिताभ बच्चन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं. कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि बिग बी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, ये सच नहीं है कि अमिताभ अस्पताल में भर्ती हैं. 83 साल के बिग बी पूरी तरह से ठीक हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अमिताभ बच्चन ने बुधवार तड़के न सिर्फ एक्स पर बल्कि अपने ब्लॉग पर भी रहस्यमयी कविता के साथ फर्जी खबरें फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

अमिताभ बच्चन की अस्पताल में भर्ती होने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली तो बिग बी ने उसका जवाब दिया है एक अनोखे, रहस्यमयी और पूरी तरह ‘बच्चन स्टाइल’ पोस्ट के जरिए. ‘DAY 6666’ शीर्षक वाली इस पोस्ट ने न सिर्फ फैंस को राहत दी बल्कि सनसनीखेज खबर फैलाने वालों को भी एक तीखा तंज कस दिया. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

बिग बी ने कुछ पंक्तियां लिखीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उन्होंने पोस्ट की शुरुआत ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ से करते हुए लिखा – ‘चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करे. इर बीर फत्ते, कहन ,चल हमऊ, पिलावे सुरु करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लागै जैसे , बोलन लागे काग रे!’ फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमिताभ बच्चन ने कहीं भी सीधे तौर पर अस्पताल या अफवाहों का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके शब्दों को लोग मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. ‘चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरू करें, इर बीर फत्ते, कहन, चल हमऊ, पिलावे सुरू करें.’ इसका सीधा अर्थ है- जब शिकारी चील खामोश हो जाती है, तब तोते (यानी बातूनी लोग) बोलने लगते हैं. यानी जब असली बात शांत होती है (अमिताभ बीमार नहीं हैं), तब अफवाह फैलाने वाले (तोते) चहचहाने लगते हैं. ‘इर बीर फत्ते’ पंजाबी मुहावरा है-‘हो गया मजा, सब ठीक है’. उसके बाद ‘चल हमऊ पिलावे सुरू करें’- चलो हम भी पिलाने लगते हैं. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

‘बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियो दा, साग रे, मुंह में उतल लागे जैसे, बोलन लागे काग रे’ ट्रोल्स के तंज कसते हुअ उन्होंने लिखा- जैसे ही उन्हें कोई छोटी-सी खबर मिलती है, वे तुरंत शोर मचाने लगते हैं, जैसे कौवे कां-कां करते हैं. अफवाह उस समय उड़ती है जब कोई साधारण सी बात भी असहज कर देती है. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

फैंस का मानना है कि बिग बी ने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों को जवाब दिया है, जो बिना पुष्टि के उनकी सेहत को लेकर खबरें फैला रहे थे. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि अमिताभ बच्चन हमेशा सीधे बयान देने के बजाय इशारों में बात करना पसंद करते हैं और इस बार भी उन्होंने वही किया. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

दरअसल, अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए दिल की बातें साझा करते रहे हैं. कभी कविता, कभी दार्शनिक लाइनें और कभी जिंदगी के अनुभव, बिग बी का अंदाज हमेशा अलग रहा है. यही वजह है कि उनका हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाता है. इस बार भी उनका पोस्ट केवल कुछ लाइनों का था, लेकिन उसके पीछे छिपे संदेश को लेकर बहस शुरू हो गई. कई लोगों का कहना है कि बिग बी ने इस पोस्ट के जरिए यह बताने की कोशिश की कि शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए, क्योंकि गलत बातें दूर तक असर छोड़ जाती हैं. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

अमिताभ 83 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं. उनकी फिटनेस और अनुशासन की कहानियां खुद एक मिसाल हैं. ऐसे में अस्पताल वाली खबर न सिर्फ फैंस को चिंतित कर गई बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया. पोस्ट के आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर #AmitabhBachchan ट्रेंड करने लगे. फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

एक फैन ने लिखा, ‘बाबा का तरीका ही निराला है. सीधे कह देते ‘मैं ठीक हूं’ तो मजा कहां? उन्होंने तो पूरे सिस्टम को काव्य में समेट दिया.’ दूसरे फैंस ने पोस्ट को उनकी जिंदगी के संघर्ष और जीत की याद से जोड़ा. 6666 का नंबर भी दिलचस्प है. कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया.फोटो साभार-@srbachchan.tumblr

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति