अस्पताल में पैप्स पर बरपा सलमान का गुस्सा, भड़भड़ाकर बोले- 60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला

Last Updated:May 20, 2026, 09:10 IST

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर पापाराजी कल्चर पर भड़क उठे. मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गए भाईजान पैपराजी की जिद और असंवेदनशीलता से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उन्हें खुलकर डांट दिया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर भी तीखा रिएक्शन दिया.

पैपराजी पर भड़कने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही.

नई दिल्ली. मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब कुछ पैपराजी उनकी निजी मुलाकात को कैमरे में कैद करने लगे. मामला इतना बढ़ गया कि भाईजान को गुस्से में भड़भड़ाकर पैपराजी से कहना पड़ा- ‘क्या तुम लोग पागल हो गए हो?’

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान किसी करीबी से मिलने हिंदुजा हॉस्पिटल पहुंचे थे. शुरुआत में उन्होंने मीडिया की मौजूदगी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन बाहर निकलते वक्त माहौल बदल गया. जैसे ही सलमान हॉस्पिटल से बाहर आए, कुछ फोटोग्राफर्स उनका ध्यान खींचने के लिए उनकी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगे.

‘पागल हो गए क्या?’ जब ठनका भाईजान का माथा

बस यही बात सलमान खान को नागवार गुजर गई. वायरल वीडियो में सलमान बेहद नाराज नजर आए. उन्होंने गुस्से में माथे की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘पागल हो गए हो?’ इसके बाद वह सीधे पैपराजी की तरफ बढ़े और उनसे सवाल किया कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो, तब क्या उन्हें भी इसी तरह कैमरों और शोर का सामना अच्छा लगेगा?

View this post on Instagram

गुस्सा देख पैप्स ने मांगी माफी

सलमान के इस तेवर को देखकर मौके पर मौजूद पैप्स ने तुरंत उनसे माफी मांगी. हालांकि, तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था और इंटरनेट पर इस घटना को लेकर बहस शुरू हो गई.कुछ लोगों ने सलमान के गुस्से को जायज बताया. उनका कहना था कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर किसी स्टार की फिल्म का प्रमोशन जैसा माहौल बनाना गलत है. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सेलिब्रिटी और मीडिया के बीच बढ़ती दूरी का उदाहरण बताया.

View this post on Instagram

सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

विवाद बढ़ता देख सलमान खान ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि प्रेस हमेशा उनके साथ रही है और उन्होंने भी मीडिया का सम्मान किया है, लेकिन अस्पताल जैसी जगह पर किसी की तकलीफ को तमाशा बनाना ठीक नहीं. सलमान ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि अगर लोग उनके निजी पलों और मुश्किल हालातों से पैसा कमाना चाहते हैं, तो कम से कम उन्हें संवेदनशीलता जरूर दिखानी चाहिए. उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह अभी भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठाना जानते हैं.

View this post on Instagram

’60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला’

सलमान ने चेतावनी देते हुए लिखा- ‘मैं 60 साल का हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’. उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म प्रमोशन के लिए हमेशा मीडिया के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अस्पताल में उनके दर्द को फिल्म का नाम चिल्लाकर परोसना गलत है. सलमान खान का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स उनके समर्थन में उतर आए हैं और सोशल मीडिया पर #RespectPrivacy ट्रेंड करने लगा है. कई लोगों का मानना है कि स्टार्स भी इंसान होते हैं और उन्हें निजी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है.

सलमान कान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि हॉस्पिटल के बाहर हुआ यह विवाद अब उनकी फिल्म से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति