पास की झंझट खत्म, अब राम मंदिर, सप्त मंदिर सहित मुख्य मंदिरों में दर्शन करेंगे श्रद्धालु

Last Updated:May 09, 2026, 16:49 IST

Ayodhya news: राम मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर समेत परकोटा और सप्तऋषि मंदिर में अब आम श्रद्धालु भी दर्शन कर सकते हैं. राम मंदिर में दर्शन करने वाला व्यक्ति राम मंदिर के परकोटे और राम दरबार में भी बिना किसी पास के दर्शन कर सकेगा. रामलला के दर्शन के साथ-साथ अब श्रद्धालु परकोटा के छह मंदिरों, कुबेर टीला और सप्त मंदिर के भी दर्शन कर रहे हैं

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: अयोध्या आने वाले राम भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट ने एक और बड़ी सुविधा दी है. अब अगर आप यहां परिवार के साथ दर्शन पूजन करना चाहते हैं तो अब आपको पास के झंझट से छुटकारा मिलेगा. राम मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर समेत परकोटा और सप्तऋषि मंदिर में अब आम श्रद्धालु भी दर्शन कर सकते हैं. राम मंदिर में दर्शन करने वाला व्यक्ति राम मंदिर के परकोटे और राम दरबार में भी बिना किसी पास के दर्शन कर सकेगा. रामलला के दर्शन के साथ-साथ अब श्रद्धालु परकोटा के छह मंदिरों, कुबेर टीला और सप्त मंदिर के भी दर्शन कर रहे हैं

दर्शन के लिए तैयार हुआ मार्ग

इसके लिए अलग से मार्ग तैयार किया गया है. ट्रस्ट और प्रशासन लगातार पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने में जुटे हैं.राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा राम मंदिर परिसर में राम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है स्वास्थ्य शिविरों की संख्या बढ़ाई गई है और कई नए शौचालय भी बनाए गए हैं राम पथ और दर्शन मार्गों पर मैट लगाया गया है ताकि तेज धूप में श्रद्धालुओं के पैर न जलें.

सप्त मंदिरों के दर्शन के भी नहीं लगेंगे पास

पहले राम मंदिर परिसर में स्थित सप्त मंदिरों में दर्शन के लिए पास की सुविधा थी. लेकिन अब नॉर्मल दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी बिना पास के संपूर्ण मठ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने राम भक्तों के लिए बड़ी सुविधा दी है. राम मंदिर ट्रस्ट के सहयोगी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि लंबे समय से राम भक्तों का इंतजार था. कि वह अयोध्या के राम मंदिर में संपूर्ण मठ मंदिर में दर्शन कर सकें इसको लेकर अब ट्रस्ट ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है. इसको लेकर राम भक्तों में भी उत्साह का माहौल है राम भक्त बिना पास के दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो रहे हैं और ट्रस्ट की प्रशंसा भी कर रहे हैं.

भक्तों इस व्यवस्था की सराहना

वहीं दूर-दराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी राम मंदिर के परिसर में स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर खुद को लाभान्वित भी किया और इस नई व्यवस्था को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और राम मंदिर की सुरक्षा में लगे हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा बहुत ही अच्छी व्यवस्था है.  यहां सबको आना चाहिए देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं और ऐसे में राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ उनके सुगम दर्शन की जो व्यवस्थाएं हैं उसको लेकर राम भक्त उत्साहित नजर आए और उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के साथ जिला प्रशासन का भी आभार प्रकट किया है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति